श्रीगंगानगर, 29 मई। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आज आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मपाल झोरड़ और देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पुनियानी ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष अंकुर मगलानी उपस्थित रहे। अंकुर मगलानी ने शहर में लगातार बढ़ रही चोरियों, नशे की बिकवाली और अघोषित बिजली कटौती पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि दो जून को होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और सरकार को यह दिखा दें कि विपक्ष अब चुप नहीं रहेगा।
शहर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल झोरड़ ने केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आसमान छूती महंगाई, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि दो जून को एसडीएम को ज्ञापन देने के कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचें।
देहात ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पुनियानी ने शहर में फैली अव्यवस्थाओं, नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव न कराने की सरकार की हठधर्मिता पर निशाना साधा। बैठक का मंच संचालन दुलीचंद गोदारा ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से आसमान छूती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, अघोषित बिजली कटौती, शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों, नशे की खुली बिक्री और स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
सभी मुद्दों पर चर्चा के बाद बैठक में सर्वसम्मति से दो जून को एसडीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मनोज कुमार भिड़ासरा, सुरजीत फगोड़िया, बलजीत बेदी, उतमाराम नायक, पंकज बंगाली, शंकर असवाल, हरीश अरोड़ा काकू, अनिल शर्मा, देवीलाल बुडिया, रोशनलाल, हरविन्द्र कुमार, मन्नू लूना, बलराज पब्बी, नादे अली जैदी, मदनलाल भाटिया, गौरव शर्मा, महेरा जसूजा, सुशील चावला, भीमसेन वाल्मीकि, रामवीरसिंह, कुलविन्द्रसिंह, विशंबरदयाल, लक्ष्मण नायक, नारायण महेता, कृष्णलाल, चिमनलाल खन्ना, दीपक कुमार, लक्ष्मीनारायण, नरेन्द्र भट्ट, आर्यन राज, संजीव खन्ना, रविन्द्रसिंह, ताज खान, विक्रम उपाध्याय, सन्नी रहेजा, गोविंदा, रमेश नायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
