श्रीगंगानगर। में कांग्रेस पार्टी ने अपनी ताकत का एक बार फिर प्रदर्शन करते हुए जिला प्रमुख उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार दुलाराम इंदलिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी निर्मला को बड़े अंतर से हराकर जिला प्रमुख का पद हासिल किया। इस जीत को पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिसने श्रीगंगानगर में कांग्रेस की स्थिति को और मजबूत किया है।
इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दुलाराम इंदलिया को कुल 26 वोट मिले, जबकि भाजपा की प्रत्याशी निर्मला को सिर्फ 5 वोट से ही संतोष करना पड़ा। वोटों के इस बड़े अंतर ने यह साफ कर दिया कि कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा और रणनीति भाजपा की तुलना में कहीं ज्यादा प्रभावी साबित हुई। इस जीत का श्रेय कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर मिगलानी के कुशल नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया जा रहा है, जिन्होंने एकजुट होकर पार्टी को सफलता दिलाई।
इस जीत के मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें चुनाव प्रवेशक राम सिंह कस्
