Header Ads Widget


 

सरस्वती स्कूल की प्रिंसिपल अमन मिगलानी एवं पति कपिल ने थामा कांग्रेस का दामन

श्रीगंगानगर (चहल चौक)। सरस्वती स्कूल चहल चौक की प्रिंसिपल अमन मिगलानी और उनके पति कपिल जी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. दोनों ने पार्टी की विचारधारा और गांधीवादी सिद्धांतों को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

अमन मिगलानी पिछले चार वर्षों से स्कूल की प्रिंसिपल हैं। उनके कुशल नेतृत्व में स्कूल की विद्यार्थी संख्या 150 से बढ़कर करीब 400 हो चुकी है। स्कूल प्रबंधन संभाल रहे कपिल जी के प्रयासों से भी संस्थान निरंतर प्रगति कर रहा है।

शिक्षा क्षेत्र के अलावा अमन मिगलानी सेक्टर-8 और आसपास के इलाकों में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में प्रशासन के साथ समन्वय और समाजसेवा उनके कार्य का प्रमुख हिस्सा रही है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और अरोडवंश संस्था के अध्यक्ष अंकुर मिगलानी जी व उनकी धर्म पत्नी मीनू मिगलानी ने दोनों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। 

कार्यक्रम में देहात ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष श्याम पुनियानी, शहर ब्लॉक कॉंग्रेस के अध्यक्ष धर्मपाल झोरड ,संगठन महामंत्री मनोज भिड़ासरा , दीपक कुमार (एडवोकेट), तेजपाल, गिरधर गोपाल मीढ़ा(एडवोकेट), जसमीत सिंह,घनश्याम शर्मा(पत्रकार), चिमनलाल खन्ना सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।