Header Ads Widget


 

शोषितों को न्याय दिलाना ही अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि-अंकुर मगलानी


श्रीगंगानगर, 14 अप्रैल।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकुर मगलानी ने कहा कि हर शोषित व्यक्ति को न्याय दिलाना ही संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वे आज देहात और शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अंकुर मगलानी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने हमेशा शोषित वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया और कांग्रेस की भी यही विचारधारा रही है। कांग्रेस हमेशा उन लोगों के साथ खड़ी है जिनके साथ अन्याय हो रहा हो।उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने देश का संविधान बनाया, लेकिन आज केंद्र और राज्य में सत्ता पर काबिज भाजपा संविधान को नहीं मानती। इसी कारण राजस्थान में वन स्टेट वन इलेक्शन के नाम पर भाजपा कीज्ञभजनलाल सरकार कोई न कोई बहाना बनाकर पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी निकायों के चुनाव नहीं करवाना चाहती। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना होगा।
अंकुर मगलानी ने श्रीगंगानगर शहर की दयनीय स्थिति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सड़कें टूटी-फटी पड़ी हैं, नाले और नालियों की सफाई नहीं होती और  कई-कई दिनों तक कचरा नहीं उठाया जाता। शहरवासी नरक जैसी जिंदगी जी रहे हैं। हर कांग्रेसी कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह जनहित के इन मुद्दों पर आवाज उठाए और संघर्ष के लिए तैयार रहे।
कांग्रेस नेता मगलानी ने कल देर शाम पदमपुर मार्ग टोल नाका पर राज्य सरकार द्वारा की गई धक्का-शाही को तानाशाही करार देते हुए कहा कि इस तरह कांग्रेस की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
शहर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल झोरड तथा शहर ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल पुन्यानी ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से सक्रिय हो जाने का आह्वान किया।
संगोष्ठी में संगठन महामंत्री श्यामलाल शेखावटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीमराज डाबी, महामंत्री शंकर असवाल, ब्लॉक संगठन महासचिव मनोज भिडासरा, इंटक के पूर्व जिला महामंत्री गोपालसिंह टक्कर, मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा काकू,ब्लाक महासचिव जाफर शरीफ, मंडल अध्यक्ष देवीलाल बुडिया, जिला महासचिव जसमीतसिंह, लक्ष्मण नायक, नारायण महेंद्रा, मनोज चौहान, भोपालसिंह असवाल, विशंभर असवाल, नरेंद्रकुमार भट्ट, गौरव शर्मा, महासचिव तेजपाल नायक, तेजवीरसिंह, भादरसिंह चौहान, दीपककुमार, सोशल मीडिया प्रभारी मदनलाल भाटिया,वीर मीना, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरजीतसिंह फगेडिया, मोहरसिंह महेद्रा, रोशन चौहान, शहर ब्लॉक उपाध्यक्ष बलजीतसिंह बेदी, प्रमोदकुमार, कनिष्क पारीक, मंडल महामंत्री पंकजसिंह, वीना इंदौरा, अमित भाटी, केशव सोनी, सुरजीतसिंह, ओमप्रकाश नायक, दौलतसिंह, प्रवक्ता प्रेम खंडेलवाल तथा रविंद्रसिंह बिष्ट आदि शामिल हुए।