चानन खेड़ा में लगा ऐतिहासिक मेगा हेल्थ कैंप
450 ग्रामीणों ने उठाया मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, 50+ यूनिट रक्तदान
चानन खेड़ा में न्यू रोहित मेडिकल और “एक उम्मीद” टीम की संयुक्त पहल पर विशाल मेगा हेल्थ एवं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 450 से अधिक ग्रामीणों ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। वहीं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए 50 से अधिक यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. भूपेंद्र सिंह ने 120 से अधिक मरीजों को दर्द से राहत दी, जबकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ पवन ने आयुर्वेदिक काउंसलिंग देकर लोगों को प्राकृतिक उपचार के प्रति जागरूक किया।
👁️ शिविर में आंखों की मुफ्त जांच और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
आरबीजी कंपनी की ओर से शुगर मरीजों को 100 ग्लूकोमीटर मुफ्त वितरित किए गए।
भीषण गर्मी में न्यू रोहित मेडिकल टीम ने राहगीरों और मरीजों को मीठा पानी पिलाकर सेवा भाव की मिसाल पेश की।
स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और बेहतरीन प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल के लिए “एक उम्मीद” टीम को श्रीगंगानगर में राज्य स्तरीय सम्मान भी मिला।
पूरे क्षेत्र में इस शिविर की सराहना हो रही है। ग्रामीणों ने कहा — “गांव स्तर पर इतनी बड़ी स्वास्थ्य सुविधा किसी वरदान से कम नहीं।”
