Header Ads Widget


 

मदर्स डे पर मनोहर बाल मंदिर स्कूल में आयोजित हुई नि:शुल्क आर्ट एंड क्राफ्ट क्लास

श्रीगंगानगर के मनोहर बाल मंदिर स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक विशेष नि:शुल्क आर्ट एंड क्राफ्ट क्लास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी माताओं के लिए सुंदर एवं आकर्षक मदर्स डे कार्ड तैयार किए। बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह देखने लायक था।
इस विशेष फ्री आर्ट क्लास में मुख्य कलाकार निखिल झा, प्रियंका शर्मा और निलिशा वर्मा रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वहीं प्रिंसिपल सरोज मित्तल ने इस आर्ट एंड क्राफ्ट क्लास के लिए अपना पूर्ण समर्थन दिया और सभी कलाकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सचिन शर्मा ने भी अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।
प्रिंसिपल सरोज मित्तल ने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों के लिए समय-समय पर आयोजित होती रहनी चाहिए, क्योंकि इससे बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा और क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिलता है।
कलाकारों ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य बच्चों को कला का महत्व समझाना और उन्हें नई-नई रचनात्मक चीजें सीखने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आजकल पढ़ाई के बढ़ते दबाव के कारण बच्चों की रचनात्मकता धीरे-धीरे कम होती जा रही है, इसलिए उन्होंने बच्चों के लिए यह नि:शुल्क आर्ट क्लास आयोजित की, ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रचनात्मक सोच को भी विकसित कर सकें और कला के प्रति प्रेरित हो सकें।
पूरा कार्यक्रम उत्साह, सीखने और रचनात्मकता से भरपूर रहा तथा बच्चों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की।