हनुमान बेनीवाल और मुस्लिम समुदाय के मिलन से बीजेपी कांग्रेस में खलबली
रतनगढ़: ईद की शुभकामनाएं देने के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल जैसे ही रतनगढ़ में मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच पहुंचे तो वहां पर मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने हनुमान बेनीवाल जिंदाबाद भाईचारा जिंदाबाद के नारे लगाए , हनुमान बेनीवाल रतनगढ़ में मुंबई के जाने-माने बिल्डर एवं उद्योगपति और कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी रहे रफीक मंडेलिया जी, और हाजी मकबूल मंडेलिया जी के फार्म हाउस पर सर्व समाज भाईचारा ईद मिलन समारोह में पहुंचे जहां पर हनुमान बेनीवाल का मुस्लिम समुदाय ने जोरदार स्वागत किया हनुमान बेनीवाल ने ईद मिलन समारोह में कहां कि मैं ईद के इस पावन अवसर पर बधाई देता हूं पूरे प्रदेश को पूरे देश को, हनुमान बेनीवाल ने कहा कि ईद के इस ऐतिहासिक मिलन समारोह के भव्य आयोजन के लिए लिए रफीक मंडेलिया जी को और तमाम मुस्लिम भाइयों को तहे दिल से बधाई देता हूं बेनीवाल ने कहा कि अब हम सब मिलकर नए राजस्थान का निर्माण करेंगे ईद के इस मिलन समारोह ने पूरे राजस्थान में एक नया जोश भर दिया है हनुमान हनुमान बेनीवाल ने कहा कि हम ऐसा राजस्थान बनाएंगे जिसमें धर्म के नाम पर कोई राजनीति नहीं हो, जहां सब को अपना हक और अधिकार मिले, जहां कर्ज मुक्त किसान, मुफ्त बिजली, टोल मुक्त राजस्थान, बेरोजगारों को रोजगार और हर हाथ को काम और हम मिलजुल कर भाइयों की तरह इस राजस्थान में रहे वही हनुमान बेनीवाल ने भाईचारा जिंदाबाद के नारे लगाए मुस्लिम समुदाय और हनुमान बेनीवाल के इस नए समीकरण को देखकर कांग्रेस और बीजेपी की नींद उड़ी हुई है
