Header Ads Widget


 

Bollywood Actress in Bhojpuri: बॉलीवुड के ये हसीनाएं, भोजपुरी फिल्मों में मचा चुकी है धमाल part -2

इस से पहले के भाग में आपने हेमामालिनी व रति अग्निहोत्री के बारे में पढ़ा अब आगे पढ़े:
भूमिका चावला सलमान खान के साथ 'तेरे नाम' में अपनी मासूमियत व बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री भूमिका चावला भी इस लिस्ट में शामिल हैं। भूमिका भोजपुरी फिल्म 'गंगोत्री' का हिस्सा रह चुकी है। इस फिल्म में वह भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी के साथ नजर आई थीं। संक्षिप्त परिचय:भूमिका चावला एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्यत दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में काम करती है। जन्म की तारीख और समय: 21 अगस्त 1978 (आयु 44 वर्ष), नई दिल्ली पति: भारत ठाकुर (विवा. 2007) लंबाई: 1.6 मी माता-पिता: कर्नल ए॰ एस, बाल
भाग्यश्री भाग्यश्री भाग्यश्री ने 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में कदम रखा और क़िस्मत ने भाग्यश्री का इतना साथ दिया की भाग्यश्री ने पहली ही फिल्म से अपनी पहचान बना ली थी।पर शादी के बाद से फिल्मों से दूरी बना ली , लेकिन वह कई भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। भाग्यश्री 'जनम जनम के साथ', 'एक चुम्मा दे दा राजाजी' और 'देवा' जैसी फिल्में कर चुकी है भाग्यश्री हिन्दी और भोजपुरी फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं और एक टेलीविज़न कलाकार हैं। जन्म की तारीख और समय: 23 फ़रवरी 1969 (आयु 53 वर्ष), सांगली पति: हिमालय (विवा. 1990) बच्चे: अभिमन्यु दसानी, अवन्तिका दसानी माता-पिता: विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन, राजलक्ष्मी पटवर्धन बहन: पूर्णिमा पटवर्धन, मधुवंती पटवर्धन लंबाई: 1.57 मी