श्रीगंगानगर:आम आदमी पार्टी श्रीगंगानगर के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल की अध्यक्षता में अमर पैलेस में संपन्न हुई जिसमें संगठन विस्तार के साथ- ग्राम कमेटियां बनाने को लेकर चर्चा की गई जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल ने बताया की 6 अगस्त को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय नवीन पालीवाल जी एवं दिल्ली द्वारका से विधायक व राजस्थान के चुनाव प्रभारी भाई विनय मिश्रा जी श्रीगंगानगर पधार रहे हैं
दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन नई धान मंडी श्रीगंगानगर में एक सभा को संबोधित करेंगे, उसके बाद दोपहर 3:00 बजे पीलीबंगा में गंगा पैलेस के अंदर एक सभा को संबोधित करेंगे आज मीटिंग में आम आदमी पार्टी के ओबीसी विंग के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जाखड़, लोकसभा अध्यक्ष सुखविंदर सिंह वानर, कोषाध्यक्ष धन्ना राम मेघवाल, ओबीसी विंग के जिला सचिव हेतराम छिपा, महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वीना चौहान, जिला सह सचिव कमला वर्मा, सपना अरोड़ा, गुरविंदर कौर बराड़, एससी विंग के जिला अध्यक्ष भागीरथ कड़वा, कार्यालय प्रभारी सुनील छिनवाल, लोकसभा सचिव पृथ्वीराज जाखड़, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पूनियानी,युवा नेता भारत जोग, यूथ विंग जॉइंट सेक्ट्री जगमीत सिंह बराड़, सह सचिव उसविंदर् बराड़, ब्लॉक अध्यक्ष अमनदीप विंग के अध्यक्ष श्याम अरोड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष दलजीत सिंह लखियाँ, लखविंदर सिंह, किसान नेता कृष्ण सारण जिला सचिव तेजेंद्र पाल सिंह, एडवोकेट रघुवीर सिंह, एडवोकेट हरप्रीत कौर चना, यूथ विंग सह सचिव जसप्रीत सिंह बराड़ उपस्थित रहे!
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज द्वारा सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेशाध्यक्ष का भव्य सम्मान किया गया
- समाज हित में सामूहिक संघर्ष का निर्णय
श्रीगंगानगर, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज द्वारा बुधवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश बोयत के श्रीगंगानगर पधारने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज राष्ट्रीय संचालक मदन सिरसवाल तथा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश बोयत को सिरोपा पहनाकर तथा भगवान वाल्मीकि का चित्र भेंटकर अभिनंदन-सम्मान किया गया। इसके साथ-साथ उनके साथ आए पंजाब के पदाधिकारी रोशन वाल्मीकि, अली वाल्मीकि, रोहित वाल्मीकि का भी स्वागत-सम्मान किया गया।
इस मौके पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज राष्ट्रीय संचालक मदन सिरसवाल तथा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल द्वारा सफाई कर्मचारी यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों के साथ सामाजिक गतिविधियों एवं सफाई कर्मचारियों सम्बन्धी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान राजस्थान में वाल्मीकि कल्याण बोर्ड के गठन का मुद्दा भी उठाया गया, जिस पर पंजाब पदाधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाते हुए कहा कि वाल्मीकि समाज तथा सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से मिल-जुलकर कार्य किया जाएगा, ताकि समाज का शैक्षिक, सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक उत्थान हो सके।
इस अवसर पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज राष्ट्रीय संचालक मदन सिरसवाल व राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश बोयत, रोशन वाल्मीकि, अली वाल्मीकि, रोहित वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।

