सीमाजन कल्याण समिति रायसिंहनगर द्वारा बीएसएफ क्वार्टर रायसिंहनगर में श्री सत्यनारायण आदर्श विद्या मंदिर एवं माता गुजरी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय रायसिंहनगर की बहिनों व स्टाफ द्वारा बीएसएफ जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया|
इस अवसर पर सीमाजन कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष ज्योतिष जी बिश्नोई, जिला समिति की महिला सदस्य श्रीमती नीना जी अरोड़ा, अरविंद जी बिश्नोई( छात्रावास अधीक्षक रायसिंहनगर), विनोद सिडाना सामाजिक कार्यकर्ता, रायसिंहनगर , गोरव जी वर्मा श्री सत्यनारायण आदर्श विद्या मंदिर रायसिंहनगर श्रीमती रेखा चावला, श्रीमती पूनम, श्रीमती रीतु बाला, श्रीमती रितु गाबा साथ रहे
जिला अध्यक्ष ज्योतिष जी बिश्नोई द्वारा सीमाजन कल्याण समिति का परिचय करवाया गया
विनोद सिडाना द्वारा रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला गया| जिला महिला सदस्य नीना जी अरोड़ा द्वारा रक्षाबंधन पर कविता प्रस्तुत की गई
बहिन गरिमा अरोड़ा द्वारा रक्षाबंधन अर्थात क्या? विषय का पत्रक पढा गया
इस अवसर पर बहिन सुनिधि अरोड़ा द्वारा अपने जन्म दिवस पर 'एक पेड़ भारत के नाम' का संदेश देते हुए एक पौधा बीएसएफ क्वार्टर रायसिंहनगर में लगाया गया|
तत्पश्चात बीएसएफ के जवानों को बहिनों द्वारा रक्षा सूत्र बांधा गया एवं जलपान के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।

.webp)
.webp)