श्रीगंगानगर । विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अंकुर मगलानी रविवार 10 दिसंबर को पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करेंगे। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अमित नागपाल ने बताया कि रविवार 10 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे जवाहरनगर में तहसील कार्यालय के समीप मुकेश ऑडिटोरियम में कार्यकर्ता आभार प्रदर्शन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।इसमें अंकुर मगलानी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं, मतदाताओं और शुभचिंतकों द्वारा तन- मन-धन से सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त करेंगे। साथ ही आगे के कार्यक्रमों और गतिविधियों पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया है।