जिलाध्यक्ष पवन नंदीवाल ने संगठन को नए आयाम तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प
श्रीगंगानगर: एनएसयूआई का 54वां स्थापना दिवस मंगलवार को अनेक सेवा कार्यों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष पवन नंदीवाल की अध्यक्षता में चहल चौक के समीप स्थित एनएसयूआई जिला कार्यालय में मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को एनएसयूआई की स्थापना एवं छात्र हितों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
मीटिंग को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पवन नंदीवाल ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की स्थापना वर्ष 1971 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने की थी। छात्रों में देशभक्ति की भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें उनके हक-अधिकार, कर्तव्य तथा राजनीति की शिक्षा दी जाती है। भारतीय छात्र संगठन देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो अपनी स्थापना से लेकर आज तक निरन्तर छात्रों के हक-अधिकार के लिए हमेशा संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति छात्रों की आस्था बढ़ रही है, जिसके कारण बड़ी संख्या में युवा लगातार एनएसयूआई से जुड़ रहे हैं। जिलाध्यक्ष पवन नंदीवाल ने संगठन को नए आयाम तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया तथा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कांग्रेस नेता कुलदीप इंदौरा के समर्थन में सक्रियतापूर्वक प्रचार करते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
तत्पश्चात् सेवा कार्यों के तहत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर डयूटी दे रहे ट्रेफिक पुलिसकर्मियों को गर्मी के मौसम के मद्देनजर ठंडा जीरा पिलाया गया। इसी कड़ी में सायंकाल सुखाडिय़ा सर्किल स्थित श्रीगौशाला में गौवंश को हरा चारा खिलाया गया। इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पवन नंदीवाल, जिला उपाध्यक्ष राहुल स्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक वर्मा, ब्लॉक महासचिव ग्रवित चौधरी, प्रवीण यादव, घनश्याम, केशव, सचिन चौधरी, साहिल चौधरी, अजय चौधरी, रविंद्र सहारण, हिमांशु बिश्नोई सहित अनेक एनएसयूआई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।