Header Ads Widget


 

टोयोटा ने लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती एसयूवी ‘अर्बन क्रूजर टायजर’

टोयोटा ने लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती एसयूवी ‘अर्बन क्रूजर टायजर’
श्रीगंगानगर। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने आज शनिवार को श्रीगंगानगर में अपनी सबसे सस्ती एसयूवी के तौर पर टोयोटा टायजर को लॉन्च किया। अर्बन क्रूजर सीरीज में आने वाली इस एसयूवी को लेकर बाजार में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बाईपास स्थित सोनक टोयोटा के शोरूम में दोपहर 12 बजे इस गाड़ी की विधिवत लॉन्चिग एडगुरू राजकुमार जैन, सौरभ मीडिया के एमडी यूथ आईकॉन सौरभ जैन, सोनक ग्रुप के सीईओ संतोष त्रिपाठी, जीएमसीएस सुभाष चंद्र शर्मा आदि ने की। इस अवसर पर संतोष त्रिपाठी ने टोयोटा के बारे में बताते हुए कहा कि टोयोटा विश्वास का दूसरा नाम है, और टोयोटा का हमेशा से सेफ्टी और कम्फर्ट पर ज्यादा फोकस रहा है, इसी कारण से आज भारत में टोयोटा का मार्केट शेयर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। गाड़ी के बारे में बताते हुए जीजीएम सेल्स गगनदीप बराड़ ने कहा कि टायजर में सेफ्टी और कम्फर्ट के साथ-साथ इसबार टोयोटा ने फीचर्स पर बेहतरीन काम किया है। इस गाड़ी में 6 एयरबैग, ईबीडी, हिल असिस्ट, बीए, वीएससी जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ साथ 360 डिग्री कैमरा, एययूडी टोयोटा, आई-कनेक्ट जैसे बेहतरीन टैक फीचर्स दिये गये है। टायजर के पांच वेरियंट लॉन्च किये गये है जिनके ऑटोमैटिक और मैन्युअल दोनों तरह के ट्रांसमिशन ऑपशन मौजूद है। इसके अलावा इसमें एक सीएनजी मॉडल भी कंपनी ने बाजार में उतारा है। टायजन में सबसे बड़ी खूबी है टॉर्क कन्वर्टर एवं टर्बो इंजन के साथ नीओ ड्राइव टेक्नोलॉजी की, जो पहली बार पेट्रोल इंजन में टोयोटा ने लॉन्च की है। इसके कारण टायजर के ग्राहकों को सेंगमेंट में बेस्ट माइलेज मिल सकेगा और गाड़ी के पिकअप में सुधार होगा। इसका आकर्षक बोल्ड लूक और स्टाइलिस डिजाइन इसे युवाओं में खासा लोकप्रिय बना रही है और यह गाड़ी पांच तरह के रंगों के विकल्प में उपलब्ध है। लॉन्चिग अवसर पर कंपनी के एमडी विकास गोदारा ने भी वीडियो क्रांफेसिंग के माध्यम से ग्राहकों को शुभकामनाएं दी एवं अतिथियों ने गाड़ी के पहले पांच ग्राहकों को चाबी भी सौंपी।