श्रीगंगानगर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत श्रीगंगानगर विधानसभा के शहर ब्लॉक व देहात ब्लॉक की संयुक्त मासिक बैठक का आयोजन बुधवार शाम को कार्यालय अंकुर मगलानी विधानसभा क्षेत्र श्रीगंगानगर 7 एच ब्लॉक मे किया गया। बैठक की अध्यक्षता शहर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल झोरड व देहात ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पुन्यानी ने संयुक्त रूप से की। मंच का संचालन कालूराम मेघवाल ने किया।
शहर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल झोरड ने कहा कि राहुल गांधी ने जो संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाया है, वह कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर किसी भी पार्टी के एक विधानसभा क्षेत्र में 2000 कार्यकर्ता मौजूद हों तो उस पार्टी को कोई नहीं हरा सकता।
देहात ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पुन्यानी ने सभी आए हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और उनका आभार व्यक्त किया। बैठक में मनोजकुमार भिड़ासरा संगठन महामंत्री, डॉ. पंकज बंगाली, सुरजीतसिंह फगोड़िया, उत्माराम नायक, हुकमाराम सुथार, विमल बिश्नोई, विक्रम उपाध्याय ब्लॉक उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष तेजवीरसिंह सोही, हरीश अरोड़ा काकू, दुलीचंद गोदारा, रोशन चौहान, महासचिव गौरव शर्मा, जसमीतसिंह, जाफर शरीफ,दिनेश झुंज, सुखराम जोइया, सचिव रविंद्रसिंह सिकगलीगर, विकास शाही, नादेअली जैदी, मीडिया प्रभारी मुजफ्फर अली व मदनलाल भाटिया, सुजानगढ़ विधानसभा प्रभारी विक्रम स्वामी, दौलतसिंह, दीपककुमार, प्रेम खंडेलवाल, लालचंद नायक, रामरतन घोडेला, सोनपाल आर्य, गांधीराम ताखर गणेशगढ़, सुनील, चंद्रभान, विवेक, समीर, अशोककुमार, प्रमोदकुमार, सूरज, गोविंदा, अमित भाटी, पवनकुमार, कृष्ण वर्मा, महेश जसूजा, इमरान, नागेंद्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरे जोश के साथ काम करने का संकल्प लिया।
