श्रीगंगानगर, 5 अप्रैल 2022: राष्ट्रीय कला मन्दिर द्वारा ओल्ड इज गोल्ड कार्यक्रम 10 अप्रेल, रविवार को सांय 6.04 बजे बाबा रामदेव मंदिर के सामने स्थित राष्ट्रीय कला मन्दिर के वातानुकूलित ऑडिटोरियम चौधरी रामजस कला सदन में आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय कला मन्दिर के सचिव सुरेन्द्र कच्छवाहा ने बताया कि श्रीगंगानगर में पहली बार सुप्रसिद्ध सीनियर सिटीजन गायक व गायिकाओं द्वारा पुरानी हिन्दी फिल्मों के सदाबहार गीतों से संगीत प्रेमियों को आनन्दित करेंगे।
अध्यक्ष निर्मल जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में योगेश शर्मा ‘चीलू’ एवं पंकज पाहवा के निर्देशन में उनकी टीम द्वारा संगीत दिया जाएगा। राष्ट्रीय कला मन्दिर द्वारा समस्त संगीतप्रेमियों से इस कार्यक्रम में निर्धारित समय से दस मिनट पूर्व पहुंचकर कार्यक्रम का पूरा आनंद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है।