- शीतला वाटिका में हुआ शक्ति आराधन कार्यक्रम
- शीतला माता सेवा समिति के तत्वाधान में हुआ भव्य आयोजन
श्रीगंगानगर, (सौरभ जैन) प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, तेरे भक्तों लगी है कतार भवानी..., मेला मईया दा सजदा है हर बार ओ मेला मईया दा..., चलो बुलावा आया है, मईया ने बुलाया है..., मईया है जब साथ.., पौड़ी पौड़ी चढ़ता जावा.., आदि अनेकों भजनों की अमृत वर्षा पर सभी श्रद्धालु झुम उठे। मौका था ई ब्लॉक स्थित शीतला माता वाटिका का, जहां श्री शीतला माता सेवा समिति के तत्वाधान में कल 10 अप्रैल को रात्रि 10 बजे से शक्ति आराधन कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया।
सौरभ जैन ने बताया कि कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत मां भवानी की जोत प्रज्जवल्लन से हुआ, जिसमें उपखण्ड मजिस्ट्रेट उमेद सिंह रतनू, विधायक राजकुमार गौड़ के सुपुत्र विशाल गौड़, एडगुरू राजकुमार जैन, उद्योगपति एवं समाजसेवी विजय गोयल, संयुक्त व्यापार मण्डल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, अधिवक्ता नरेश गुप्ता, एड. विक्रम अग्रवाल, पवन सरना, सत्यनारायण मोदी, पवन गर्ग आदि ने माता की जोत प्रज्जवल्लित कर पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर अधिवक्ता राधेश्याम गोयल, गोपी नागपाल, सुरेश बेनीवाल, हरिओम लूथरा, दीपक मिड्ढा, राजकुमार जोग, नरेंद्र जैन, राजू कंबल वाला, अश्वनी गर्ग, रवि गोटेवाला, हेमंत रासरानियां, विक्की जसूजा आदि अनेकों श्रद्धालु उपस्थित रहे। शक्ति आराधन कार्यक्रम में मां चिंतपूर्णी नवदुर्गा संकीर्तन मंडल द्वारा महामाई के भजनों की अमृतवर्षा की गई, जिसमें गायक कलाकारों गुलशन कामरा, गुरलाल सिंह एवं सिमरन अरोड़ा द्वारा महामाई का गुणगान किया गया। गणेश वंदना तेरी जय हो गणेश.. से शुरू हुए इस कार्यक्रम में हनुमान जी की भी स्तुति की गई। शक्ति आराधन कार्यक्रम में मां दुर्गा के अलावा गायक कलाकारों द्वारा मस्त बणा देणं गे बीबा.., खाटु में बैठा है जी बैठा है.., मेरा सांवरा सलोना गिरधारी.. आदि भजन भी गाये गये, जिन्हें सभी ने बहुत पसंद किया। भव्य और विशाल रूप से सजे महामाई के दरबार की विशेष सजावट की गई और रंगबिरंगी रोशनी से माता के मंड को सजाया गया। पुष्पों एवं इत्र की वर्षा के सारा वातावरण सुगंधित हो गया और महामाई के भजनों की अमृतवर्षा से चारों ओर भक्ति की महक फैल गई। नी मैं नचना श्याम दे नाल.. भजन पर सभी श्रद्धालुओं ने राधा कृष्ण की सचेतन झांकियों के साथ जमकर नृत्य किया। बबलू शर्मा द्वारा राधा कृष्ण एवं भगवान शिव पार्वती की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। शक्ति आराधन कार्यक्रम में डॉ. सुमन जैन, नीलम सरना, अनीता मोदी, मंजू जैन, उपमा जैन, लक्ष्मी बंसल, दीक्षा गर्ग, बिमला मित्तल, निर्मला बाजोरिया आदि अनेकों मातृशक्ति भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान पांच कंजकों का भी पूजन अर्चन किया गया और अंत में हलवा छोले फ्रूटी आदि का प्रसाद वितरित किया गया।
