Header Ads Widget


 

बदलते परिवेश में महिलाओं को अपने बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरुरत है : रेहाना रियाज चिश्ती

महिला कांग्रेस द्वारा महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती के श्रीगंगानगर आगमन पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
श्रीगंगानगर,  कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई के नेतृत्व में आज महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती के श्रीगंगानगर आगमन पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया तथा भव्य अभिनंदन-सम्मान किया गया।
महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती के महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्यमंत्री) बनने के बाद पहली बार श्रीगंगानगर पधारने पर सर्वप्रथम महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एसएसबी मार्ग पर जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात् शिव चौक के समीप स्थित पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं अभिनंदन-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य महिला आयोग राजस्थान की अध्यक्ष और महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने कहा कि बदलते परिवेश में महिलाओं को अपने बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरुरत है। ऑनलाईन पढ़ाई की आड़ में सोशल मीडिया में परोसी जा रही गंदगी से कई घटनाएं होने लगी है। ऐसे में सावचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन के तौर पर भ्रमण किया तो सिर्फ श्रीगंगानगर जिले से सबसे अधिक स्नेह मिला है। मुझे कमला बिश्नोई के रूप में शानदार हीरा मिला है। प्रदेश हाइकमान ने जब महिला कांग्रेस में बदलाव के लिए सूची मांगी तो मैंने साफ बोल दिया कि किसी भी सूरत में कमला बिश्नोई को नहीं बदलना है। इस महिला ने अपने बलबूते पर खुद के अलावा संगठन की पहचान बनाई है। इसका ही परिणाम है कि हर वर्ग से संगठन को शामिल करने से पार्टी में नई जान आई है। बदलते परिवेश में कमला बिश्नोई से बहुत कुछ सीखा जा सकता है।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई ने महिला आयोग अध्यक्ष व महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती का श्रीगंगानगर पधारने पर अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके महिला आयोग अध्यक्ष कार्यकाल में महिलाओं सशक्तिकरण अभियान को नई गति मिलेगी तथा महिलाओं का सर्वांगीण उत्थान होगा। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक महिलाओं को लाभान्वित करने का आह्वान किया। कमला बिश्नोई ने केन्द्र सरकार की गलत व तानाशाहीपूर्ण नीतियों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए महंगाई को लेकर पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। रसोई गैस सिलेण्डर के दाम एक हजार रुपए तक पहुंच गए है। लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है। बेरोजगारी दुगुनी हो गई है। महिलाओं को रसोई गैस से पूरा बजट बिगाड़ दिया है। केन्द्र सरकार की चोर मंडली अपना घर भर रही है, जनता के लिए अभी तक कोई ऐसा काम नही किया है, जिसे लोग वाहवाही कर सके। कमला बिश्नोई ने कहा कि दिल्ली में महिला कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन भी किया और करीब चार घंटे तक पुलिस हिरासत में बिताए थे। राहुल गांधी ने खुद महिला कांग्रेस को पूरे देश में सबसे बढिय़ा संगठन के रूप में सम्मानित भी किया है।
विधायक राजकुमार गौड़ ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। कांग्रेस नेता अशोक चांडक ने कहा कि सामाजिक पेंशन फिर से शुरू करके राज्य सरकार ने जरुरतमंद परिवारो के लिए अच्छा कदम उठाया है। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई के नेतृत्व में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती को एक शानदार चित्र उपहारस्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया तो पूरे पंडल में उपस्थित महिलाओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद की पूर्व सभापति मनिन्दर कौर नंदा, होलसेल भंडार के अध्यक्ष शिवदयाल गुप्ता, राजेन्द्र सोनी, भूपेन्द्र कौर टूरना, सरपंच सुनीता सीगड़, बाल कल्याण समिति समिति जोगेन्द्र कौशिक, सदस्य वंदना गौड़, वीना इंदौरा, पार्षद रीतू धवन आदि ने महिला आयोग अध्यक्ष को बड़ी माला पहनाकर अभिनंदन किया।
वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं तथा राज्य सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया एवं राज्य की गहलोत सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि इससे राज्य का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हुआ है। राज्य की कांग्रेस सरकार महिलाओं सहित प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, महासचिव नरेश सेतिया, नगर विकास न्यास पूर्व अध्यक्ष ज्योति कांडा, किसान नेता मनिंदर सिंह मान, आईटी सेल के सोहनलाल नायक, राकेश शर्मा, ललित शर्मा, मदनलाल जोशी, बिट्टू वाल्मीकि, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव कविता बंसल, ब्लॉक अध्यक्ष राजविंदर कौर, होलसेल भंडार के चेयरमैन शिवदयाल गुप्ता, परमेश्वरी देवी नायक, आशा खुराना, कुलवंत कौर, रीना रानी, संतोष गहलोत, प्रवीण शर्मा, सुखी देवी नायक, पूर्व सरपंच नरसी बिश्नोई, अरूण मल्होत्रा, निर्मल सिंह, सतपाल जाखड़, राज ग्रेवाल, कैलाश बिश्रनोई, राजेश बिश्नोई, बृजलाल स्वामी, युवा कांग्रेस के कार्तिक तिवाड़ी, साहिल वासन, महासचिव अजय भाटीवाल, संजय मालिया, रवि सोनी, अरूण राजदेव, दीप ढुंढाड़ा, भरत नोखवाल, संजय आचार्य, निशांत सिडाना, सुनीता सिडाना, मंजू सोनी, सीमा सोनी, पिंकी रानी, मूर्ति देवी, बिन्दु बिश्नोई, सरस्वती देवी, शांति सोनी, कमलेश देवी, लक्ष्मी रानी, पार्वती देवी, मोनिका रानी, जानकी देवी, कृष्णा देवी, कृष्णा देवी, रेणु शर्मा सहित भारी संख्या में महिला कांग्रेस सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।