Header Ads Widget


 

हाथी वाले गणेश मंदिर मे मां शेरावाली महोत्सव मे भजन संध्या और डांडिया कार्यक्रम की रही धूम


मै नचना मैया दे नाल अज मैनू नच लैन दे
आज रामनवमी पर थाली बजाकर मनाया जाएगा श्री राम जन्मोत्सव, कन्याओं का होगा कजंक पूजन।

श्रीगंगानगर। सेतिया कॉलोनी गली नं 3 मे स्थित हाथी वाले श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर में नवरात्रे पर नौ दिवसीय मां शेरावाली महोत्सव मे आठवे दिन के कार्यक्रम मे भजन संध्या और डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डांडिया कार्यक्रम की धूम रही। प्रवक्ता मोहन सोनी कूकरा ने बताया की मां दुर्गा,श्री गणपति महाराज सहित सभी देवी-देवताओ की प्रतिमा का सुन्दर श्रृंगार किया गया। इस कार्यक्रम में अनिल जैन, विष्णु सोनी, लाजपत राय खुराना, राजेश कौशल, रमेश नागपाल, संजीव टेकवानी, जयकिशन, राकेश चलाना, कमल तिन्ना, बलदेव मक्कड़, संजय नारंग, ओमप्रकाश नरूला, मनीष शर्मा, कुंदनलाल बत्तरा आदि उपस्थित थे।
भजन संध्या मे श्री दादाजी संकीर्तन मण्डल और श्रीगणेश महिला संकीर्तन मण्डल ने मां दुर्गा,श्री गणपति महाराज सहित विभिन्नदेवी-देवताओ की भजनो की अमृत वर्षा कर गंगा बहाई। डांडिया कार्यक्रम के प्रति भक्तो मे भारी उत्साह दिखा। नवरात्रों पर डांडिया कार्यक्रम मे भाग लेने हेतु एक दूसरे मे होड सी रही। विभिन्न क्षेत्रो से आए सैकंडो भक्तो ने श्रद्धापूर्वक डांडिया कार्यक्रम मे भाग लिया। महिलाए, युवतिया,बुजुर्गो,बच्चो ने डीजे की धार्मिक धूनो के भजनो पर झूम झूम कर नाचते गाते झूमते हुए खुब झूमे। डांडिया कार्यक्रम मे कलाकारो ने खुब रंग जमाया डांडिया कार्यक्रम मे भक्तो ने भाग लिया। मोहन सोनी कूकरा ने बताया की पुजारी लक्ष्मीनारायण मिश्र और शिवनारायण मिश्र विधि-पूर्वक विशेष पूजा अर्चना करवा रहे है। सुबह शाम सभी श्रद्धालुओ ने मां दुर्गा के चरणो मे धोक लगाकर आशीर्वाद लिया तथा मन्नते मांगी। श्री गणेश महिला संकीर्तन मण्डल की सदस्य सुधा सोबती, ज्योति गुरनानी, शकुंतला मिढा,आरती मिश्र, रानी नागपाल, सरोज जुनेजा, मैना शेखावत, सरोज मित्तल, शालू मिढा, रजनी शर्मा आदि के नेतृत्व में भजन कीर्तन किया जा रहा है। इनके भजनो पर "मै नचना मैयॉ दे नाल अज मैनू नच लैन दे,चीटे-चीटे आटे दीया पूरिया बनावागें ओतथे बैठ खावागें, तेरे बिना मईया साडा जी नहियो लगदा, मोड शेर दा मुहं के भेंटा गांवा, सज धज कर बैठी मां और मंद मंद मुस्कराऐ आओ नजर उतारे मैया की मेरी मां को नजर ना लग जाए आदि भजनो पर श्रद्धालुजन नाचते गाते झुमते हुए नजर आए। भजन गायको ने एक से बढ़कर एक शानदार मनमोहक भजनो की प्रस्तुति दी। भजन संध्या मे मां दुर्गा ,श्री गणपति महाराज,भगवान श्रीराम सहित विभिन्नदेवी-देवताओ के भजनो की अमृत वर्षा हो रही है। कार्यक्रम के दौरान मां शेरावाली के जयकारो की गूंजो से मन्दिर हाल गूंज उठा। सुबह शाम रोजाना श्रद्धालुओ की भारी भीड उमड रही है। मां दुर्गा की भेंटो और श्री गणपति महाराज सहित विभिन्नदेवी-देवताओ के भजनो की अमृत वर्षा की। आरती के बाद प्रसाद श्रद्धालुओ मे वितरण किया गया।
आज रामनवमी पर थाली बजाकर मनाया जाएगा श्री राम जन्मोत्सव।
कन्याओ का होगा कजंक पूजन।
भजन-कीर्तन मे होगा भगवान श्रीराम का गुणगान।
   मोहन सोनी कूकरा ने बताया की राम नवमी पर 10 अप्रैल रविवार सुबह 10.15 बजे से भजन-कीर्तन होगा। उसके बाद दोपहर 11.30 बजे मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव थाली बजाकर धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान होगा। इसके बाद 12.15 बजे नवमी पर कन्याओ का कजंक पूजन किया जाएगा। कंजको की धूम रहेगी। आरती के बाद माखन मिश्री व फलो का प्रसाद वितरण किया जाएग। कार्यक्रम के दौरान मां दुर्गा ,भगवान श्रीराम ,श्री बजरंगबली ,श्री गणपति महाराज सहित विभिन्नदेवी-देवताओ के भजनो की अमृत वर्षा की जाएगी।गणेश मंदिर 33 वर्षो से श्रद्धालुओ की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। कई वर्षो से समय-समय पर होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो मे हजारो श्रद्धालुओ की भारी भीड उमड़ती है। इस कार्यक्रम मे ,विजय अरोड़ा विक्की, राजेश कौशल,संजीव टेकवाणी, सुशील शर्मा, संजय बतरा,देवेन्द्र खुराना, लाजपतराय खुराना, रमेश सिडाना, विनोदकुमार सोई, अनिल जैन, विजय हांडा,महेन्द्र जैन, राकेश गाबा, राज कुमार रहेजा, कमल तिन्ना, राकेश झुथरा, संजय नारंग, कृष्णकुमार बिलन्दी, जीवन अंगी, विजय मनचंदा , रमेश नागपाल, डां मनीष जगगा, राकेश चलाना, कुन्दनलाल बतरा, ओम प्रकाश नरूला,मनोज शर्मा सोनू, पार्षद कमल नारंग, पार्षद रिंकू यश मिड्ढा, हंसराज चिडडु गाबा, मनीषशर्मा, जगदीश छाबड़ा, संतोष शर्मा, शिव हरि गोयल, राज कृष्ण सेठी, रतनलाल गर्ग,मक्खनलाल गुप्ता, नीशू वधवा, बलदेव मककड, अनिल नागपाल, भीम सोनी, राजन, विष्णु सोनी, अविनाश गर्ग, ऋषभ सिंगल, पदाधिकारी, सदस्य, सेवादार आदि सेवाओ मे जुटे हुए है।