Header Ads Widget


 

हाथी वाले गणेश मंदिर मे जानकी नवमी पर धूमधाम से मनाया जाएगा मैया सीता का जन्मोत्सव

हाथी वाले गणेश मंदिर मे जानकी नवमी पर धूमधाम से मनाया जाएगा मैया सीता का जन्मोत्सव। मैया सीता की सचेतन झांकी सजेगी।
पाव-भाजी , गुलाबजामुन , फलो और विभिन्न प्रकार का लगेगा भोग।

श्रीगंगानगर। सेतिया कॉलोनी गली नं 3 मे स्थित हाथी वाले श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर में विनोद कुमार सोई की अध्यक्षता मे एक बैठक आयोजित की गई। बैठक मे निर्णय लिया गया की हर वर्ष की भांति जानकी नवमी के उपलक्ष्य मे 2दीवसीय 9 व 10 मई को मैया सीता का पूजन और भजन संध्या,महाआरती, श्री हनुमान चालीसा का पाठ ,मैया सीता का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।


 प्रवक्ता मोहन सोनी कूकरा ने बताया की 2दिवसीय कार्यक्रम मे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो की धूम रहेगी। मैया सीता की सचेतन झांकी सजाई जाएगी। कार्यक्रम मे थाली बजाकर मैया सीता का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारिया शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम मे पाव-भाजी ,गुलाबजामुन, फलो सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद का भोग लगेगा। बैठक मे विनोद कुमार सोई, महेन्द्र जैन, राकेश गाबा, राजकुमार रहेजा, जगदीश छाबड़ा,अनिल जैन,लाजपतराय खुराना, कुन्दनलाल बतरा, शिवहरि गोयल, राजकृष्ण सेठी, राज कुमार मित्तल, देवेन्द्र खुराना, मनीष शर्मा, भीम सोनी, राजेन्द्र शर्मा, लक्ष्मीनारायण ,शिवनारायण, विनय मिश्रा,संजय नारंग, मनोज शर्मा सोनू,ओमप्रकाश नरूला, देशराज लूणा,राजन, पदाधिकारी,सदस्य ,सेवादार आदि उपस्थित थे। 

कार्यक्रम मे मैया सीता का सुन्दर दरबार सजाया जाएगा। श्री दादा जी संकीर्तन मण्डल और श्रीगणेश महिला संकीर्तन मण्डल की और से मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ,मैया सीता, श्री बजरंगबली ,श्री गणपति महाराज सहित विभिन्नदेवी-देवताओ की महिमा का गुणगान किया जाएगा। 

कार्यक्रम मे मगलं गीतो की गूंज और भजनो की अमृत वर्षा होगी। पुजारी लक्ष्मीनारायण मिश्र और शिवनारायण मिश्र विधि-पूर्वक विशेष पूजा अर्चना करवायेंगे। मोहन सोनी कूकरा ने बताया की जानकी नवमी उपलक्ष मे 9 मई सोमवार सुबह 9:30 बजे विधि-विधान से मैया सीता पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। मैया सीता का सुन्दर दरबार सजेगा।
 इस दिन शाम 5:30 से 7 बजे तक भजन संध्या होगी। इसके बाद महाआरती की जाएगी। आरती के बाद प्रसाद श्रद्धालुओ मे बांटा जाएगा। 10 मई मंगलवार मैया सीता जन्मोत्सव पर सुबह 9:30 बजे विशेष पूजा अर्चना कर श्री हनुमान चालीसा के पाठ होगें। कार्यक्रम मे मगलं गीतो की गूंज और भजनो की अमृत वर्षा की जाएगी। इस दिन शाम 5:30 से 7 बजे तक भजन संध्या होगी । 
मैया सीता की सचेतन झांकी सजाई जाएगी। थाली बजाकर मैया सीता का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा । आरती के बाद प्रसाद श्रद्धालुओ मे वितरण किया जाएगा। श्री गणेश महिला संकीर्तन मण्डल की सदस्य सुधा सोबती, सरिता मिश्र, ज्योति गुरनानी,नीना अरोड़ा, शकुंतला मिढा,आरती मिश्र, रानी नागपाल, सरोज जुनेजा, मैना शेखावत, सरोज मित्तल, शालू मिढा, रजनी शर्मा ,आदि के नेतृत्व में भजन कीर्तन किया जाएगा। भजन गायको की और से एक से बढ़कर एक शानदार मनमोहक भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी। भगवान श्रीराम, मैया सीता,श्री बाला जी महाराज, श्री गणपति महाराज सहित विभिन्नदेवी-देवताओ के भजनो की अमृत वर्षा की जाएगी।

2दीवसीय कार्यक्रम मे गुलाबजामुन,पाव-भाजी, फलो सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओ मे बांटा जाएगा। गणेश मंदिर 33 वर्षो से श्रद्धालुओ की आस्था का प्रमुख केन्द्र बना हुआ है। मंदिर मे कई वर्षो से समय-समय पर होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो मे हजारो श्रद्धालुओ की भारी भीड उमड़ती है।