Header Ads Widget


 

चक 25 जीबी के ग्राम वासियों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

श्रीगंगानगर: चक 25  जीबी के ग्राम वासियों द्वारा उपखंड अधिकारी श्री विजयनगर को महोदया प्रियंका बिश्नोई के नाम पदम सिंह मीणा को ज्ञापन सौंपकर जगदीश सिंह पंवार ने बताया कि ग्राम 25 जीबी ग्राम पंचायत 24 जीबी पंचायत समिति श्रीविजयनगर के पट्टे बनाने के लिए बार-बार ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति श्री विजयनगर में चक्कर लगाने के बावजूद भी ग्राम विकास अधिकारी विकास मान एवं सरपंच जगराज सिंह ढिल्लों द्वारा ग्राम वासियों को आश्वासन देकर भेज दिया जाता है ग्राम वासियों का कहना है कि ग्राम विकास अधिकारी एवं सरपंच महोदय 24 जीबी को आदेशित करें कि 20 अप्रैल 2022 तक पट्टों का वितरण कर दिया जाए यदि 20 अप्रैल 2022 को ग्राम पंचायत मीटिंग में पट्टो का वितरण नहीं किया जाता तो ग्राम पंचायत 24 जीबी में 21 अप्रैल 2022 को धरना लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी इसमें सुच्चा सिंह पूर्व विधायक प्रत्याशी आम आदमी पार्टी, वार्ड पंच विजय कुमार, गुरमीत सिंह, बख्शीश सिंह, जगदीश कुमार, सुखदीप सिंह, गिरधारी लाल , कालूराम इत्यादि उपस्थित रहे