परिंदों व जरूरतमंदों के नाम रहेगा स्थापना दिवस
श्रीगंगानगर, सच्चा सौदा के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए 17 अप्रैल, रविवार को हजारों डेरा प्रेमी बुधरवाली स्थित मौजपुर धाम में एकत्रित होंगे। इस दौरान एकत्रित होने वाले अनुयायियों को पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए घरों में बांधने के लिए परिंडे वितरित किए जाएंगे तथा जरूरतमंद परिवारों को एक माह का राशन दिया जाएगा। डेरा सच्चा सौदा के इस बड़े आयोजन को लेकर सेवादार पूरे जोश-खरोश के साथ इंतजाम करने में जुटे हुए हैं।
सेवादार वेदप्रकाश रहेजा व रंजीत सिंह इंसां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस एवं ‘जाम-ए-इंसां गुरु का’ वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजस्थान की साध-संगत द्वारा विशाल नाम चर्चा व पावन भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। 17 अप्रैल, रविवार को प्रात: 10 से 12 तक होने वाले इस आयोजन में हजारों डेरा अनुयाई एकत्रित होंगे और विशाल नाम चर्चा में भाग लेंगे। पावन भंडारा के पश्चात् श्रद्धालुओं को गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा। नाम चर्चा में बड़ी बड़ी स्क्रीनो के माध्यम से डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों से साध-संगत लाभान्वित होगी। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 138 मानवता भलाई कार्यो के तहत पक्षियों की प्यास को बुझाने के लिए छतों व घरों में स्थित पेड़ों पर बांधने के लिए परिंडे वितरित किए जाएंगे। इस दौरान नाम चर्चा में आने वाले जरूरतमंद चिन्हित परिवारों को एक माह का राशन भी प्रदान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:आ लौट के आजा महावीर, तुझे तेरे भक्त बुलाते है..
उन्होंने बताया कि काफी समय बाद डेरा सच्चा सौदा द्वारा मौजपुर धाम बुधरवाली दरबार में बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों की संगत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। साध संगत द्वारा बुधरवाली आश्रम में आने के लिए सैकड़ों बसों का इंतजाम किया गया है और घर-घर जाकर न्योता दिया जा रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों से रविवार सुबह 8 बजे से मौजपुरा धाम, बुधरवाली के लिए बसें रवाना होंगी।
सेवादार वेदप्रकाश रहेजा व सोहनलाल ने बताया कि पावन भंडारे के मद्देनजर आश्रम को भव्य स्तर पर संवारा गया है। सेवादार भाई-बहनों द्वारा आश्रम की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए अनथक सेवाएं की गई हैं। पावन भंडारे के इंतजामों को अंतिम रूप देते हुए अलग-अलग समितियों के सेवादारों ने अपनी डयूटी सम्भाल ली है। समस्त श्रद्धालुओं से इस अवसर पर अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है।
ये भी देखें -मनीषा डूडी बीकानेर प्रकरण के सभी वीडियो देखें
