- कथा में 1500 से लेकर 1800 तक महिलाएं अलग-अलग ग्रुप में श्रद्धापूर्वक सुनेंगी कथाएं
श्रीगंगानगर। सेतिया कॉलोनी गली नं. 3 में स्थित हाथी वाले श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में हर वर्ष की भांति करवाचौथ के उपलक्ष में चार दिवसीय ऐतिहासिक करवाचौथ व्रत महाकथा का भव्य कार्यक्रम 13 अक्टूबर गुरुवार को बड़ी श्रद्धापूर्वक होगा। इसके साथ-साथ 10 से 12 अक्टूबर तक नि:शुल्क मेहंदी लगवाओ कार्यक्रम किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :लता मंगेशकर जैसी खूबसूरत आवाज़ आई सामने,66 आरबी में मिली दूसरी लता
प्रवक्ता मोहन सोनी कूकरा ने बताया कि इसमें 1500 से 1800 तक महिलाएं अलग-अलग ग्रुपों में श्रद्धापूर्वक कथा सुनेंगी। श्री गणपति महाराज की विधि विधान से विशेष पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कथा से पूर्व 10 से 12 अक्टूबर तक नि:शुल्क मेहंदी लगवाओ कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम की तैयारी मंदिर प्रांगण में चल रही है। करवाचौथ कार्यक्रम को लेकर विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं में भारी उत्साह बना हुआ है। मेहंदी लगवाने के लिए मंदिर में अपना नाम पुजारी जी को लिखवा सकते हैं। कार्यक्रम की अधिक जानकारी लेने के लिए मोबाईल नम्बर 8302767272 पर सम्पर्क कर सकते हैं। मोहन सोनी कूकरा ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम करवाचौथ पर विधि विधान से विशेष पूजा-अर्चना के साथ 13 अक्टूबर वीरवार को दोपहर 2.15 बजे से करवाचौथ व्रत भव्य महाकथा शुरु होगा।
ये भी पढ़ें:राजस्थान के सियासी रण में अब कौन होगा अगला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत या सचिन पायलट
सर्वप्रथम श्री गणपति महाराज का पूजन कार्यक्रम शुरु होगा। कथा में 1500 से 1800 तक महिलाएं अलग-अलग ग्रुपों में श्रद्धापूर्वक कथा सुनेंगी। श्री गणेश महाराज सहित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का सुंदर श्रृंगार किया जाएगा। पुजारी लक्ष्मीनारायण मिश्र एवं शिवनारायण मिश्र विधिपूरण विशेष पूजा-अर्चना करवाएंगे। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में श्री गणेश महिला संकीर्तन एवं श्री दादाजी संकीर्तन मण्डल और मंदिर के पदाधिकारी, सदस्य, सेवादार आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। करवाचौथ पर महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखेंगी। कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए सेवादारों और सदस्यों की अलग-अलग ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। मंदिर की रंग बिरंगी चुनरियों और रंगीन लाईटों से साज सज्जा कर भव्य सजावट की जाएगी। इस चार दिवसीय कार्यक्रम के प्रति महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। गणेश मंदिर 33 वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केन्द्र बना हुआ है। कई वर्षों से मंदिर में समय-समय पर होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। विभिन्न क्षेत्रों और दूर-दराज, आसपास मंडियों तथा शहरवासियों और अन्य राज्यों में भी इस मंदिर की प्रसिद्धि है।