श्रीगंगानगर, रिद्धि-सिद्धि परिवार द्वारा आयोजित नौ दिवसीय डांडिया उत्सव के छठे दिन के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम नितिन अग्रवाल व नेहा अग्रवाल द्वारा माता के दरबार में पूजा-अर्चना की गई। आयोजक मंडल के प्रो. बृजमोहन सचदेवा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. दर्शन आहुजा तथा श्रीमती विनीता आहुजा थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमती विनीता आहुजा ने रिद्धि-सिद्धि परिवार को इस शानदार आयोजन के लिए साधुवाद दिया। रिषभ बंसल ने बताया कि महेश मक्कड़, विश्वनाथ बंसल तथा मनीष गुप्ता द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। रेखा अरोड़ा ने बताया कि कॉलोनी की महिलाओं तथा ढोलिड़ा गल्र्स ग्रुप द्वारा शानदार गरबा नृत्य प्रस्तुत किया गया। ढोलिड़़ा गल्र्स ग्रुप की तनवी गोयल, कृतिका, सपना, मधु जैन तथा डॉ. बरखा ने बेहतरीन प्रस्तुतियों द्वारा अदभुत समां बांधा।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में रवि मिड्ढा, अनुज अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, नरेंद्र जुनेजा, मनोज अरोड़ा, सुधीर धुडिय़ा, संजय मित्तल, किरण बंसल, पूजा अरोड़ा, मनोज नाथ, सुनील गोयल, अशोक गोयल, अतुल साहुवाला सहित कॉलोनीवासियों द्वारा भरपूर सहयोग किया जा रहा है। इस मौके पर रिद्धि-सिद्धि पेंशनर समाज के सदस्य भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. अमित गोयल, डॉ. छवि गोयल, निर्मल जैन, भूषण गोयल, एचडीएफसी बैंक मैनेजर दीपक गुप्ता सहित कॉलोनीवासी एवं अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।