- रंग बरसे, रंग बरसे दरबार, मैय्या जी तेरे रंग बरसे....
- डांडिया कार्यक्रम के प्रति भारी उत्साह

श्रीगंगानगर। सेतिया कॉलोनी गली नं. 3 में स्थित हाथी वाले श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष में मां शेरांवाली महोत्सव में पांचवें दिन के कार्यक्रम में भजन संध्या और डांडिया कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। प्रवक्ता मोहन सोनी कूकरा ने बताया कि नवरात्रा महोत्सव में डांडिया कार्यक्रम की धूम रही। भजन संध्या में मां शेरांवाली की भेटों की गूंज और श्री गणपति महाराज सहित विभिन्न देवी-देवताओं के भजनों की अमृतवर्षा होती रही। नवरात्रा पर डांडिया कार्यक्रम में भाग लेने हेतु एक दूसरे में होड़ सी रही। डांडिया कार्यक्रम के प्रति भक्तों में अच्छा खासा उत्साह दिखा। महिलाओं, युवतियों, बच्चों और बुजुर्गों ने डीजे की धार्मिक भजनों की धुनों पर झूम झूमकर, नाचते गाते, झूमते हुए खूब नाचे। विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों भक्तों ने श्रद्धापूर्वक डांडिया कार्यक्रम में भाग लिया। डांडिया कार्यक्रम में कलाकारों ने खूब रंग जमाया। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार सहित पहुंचकर कार्यक्रम का भरपूर आनन्द उठाया। श्री दादाजी संकीर्तन मण्डल और श्री गणेश महिला संकीर्तन मण्डल ने मां दुर्गा, श्री गणपति महाराज सहित विभिन्न देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान किया। पुजारी लक्ष्मीनारायण मिश्र और शिवनारायण मिश्र ने विधि विधान से विशेष पूजा-अर्चना करवा रहे हैं। नवरात्रों पर दूर-दराज से विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु, सुबह शाम मां दुर्गा के चरणों में धोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भजन संध्या में भजन गायक एक से बढ़कर एक शानदार मनमोहक भजन प्रस्तुत कर रहे हैं। मां शेरांवाली महोत्सव को लेकर भक्तों में भारी उत्साह बना हुआ है। मोहन सोनी कूकरा ने बताया कि शारदीय नवरात्रे के उपलक्ष में भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। श्री गणेश महिला संकीर्तन मण्डल की सदस्य रिम्पी नरूला, सुधा सोबती, ज्योति गुरनानी, नीना अरोड़ा, सरिता मिश्र, शंकुतला मिड्ढा, सरोज जुनेजा, मैना शेखावत, रानी नागपाल, शालू मिड्ढा, सरोज मित्तल, आरती मिश्र, रजनी शर्मा आदि के नेतृत्व में भजन-कीर्तन किया जा रहा है। इनके भजनों पर रंग बरसे, रंग बरसे दरबार मैय्या जी तेरे रंग बरसे..., मेनू पार लगा दे मां मैं तेरियां मिन्नतां करदी..., मैं नचदा मैय्या दे नाल अज मैनूं नच लैण दे... आदि पर श्रद्धालुजन नाचने पर मजबूर हो गए। भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक शानदार, मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में खूब रंग जमाया। भक्तों ने इन कलाकारों का तालियां बजाते हुए पूरा-पूरा साथ दिया। नवरात्रा महोत्सव में सेतिया कॉलोनी इलाका पूरा भक्तिमय बना हुआ है। आरती के बाद प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरण किया गया।
आज भजन संध्या और होगी मां शेरावाली की महाआरती
मोहन सोनी कूकरा ने बताया कि शारदीय नवरात्र के उपलक्ष में प्रतिदिन शाम 5.30 से 7 बजे तक भजन संध्या हो रही है। मां शेरावाली सहित विभिन्न देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। 1 अक्टूबर शनिवार शाम 5.30 से 7 बजे तक भजन संध्या होगी। इसके बाद मां शेरावाली की महाआरती होगी। महाआरती कार्यक्रम के प्रति श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। 2 अक्टूबर रविवार शाम 5 से 7 बजे तक श्री सुंदरकांड का पाठ होगा। श्री बजरंग बली महाराज की चौपाईयां गूंजती रहेंगी। 3 अक्टूबर सोमवार शाम 5.30 से 7 बजे तक भजन संध्या होगी। कार्यक्रम में रंग बिरंगी रंगोली सजाई जाएगी। 4 अक्टूबर मंगलवार सुबह 9.15 से हवन यज्ञ का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 201 कन्याओं का कंजक पूजन किया जाएगा। 9 दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के प्रसाद का भोग लगाकर भक्तों में वितरण बांटा जा रहा है। इस मां शेरावाली महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है। पं. लक्ष्मीनारायण मिश्र ने शहर की धार्मिक जनता से इस कार्यक्रम में सपरिवार पहुंचने के लिए आग्रह किया है। गणेश मंदिर 33 वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केन्द्र बना हुआ है। कई वर्षों से मंदिर में समय-समय पर होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। विभिन्न क्षेत्रों और दूर-दराज, आसपास मंडियों तथा शहरवासियों और अन्य राज्यों में भी इस मंदिर की प्रसिद्धि है। इस कार्यक्रम में डॉ. शशि शर्मा, जीवन अंगी, ओमप्रकाश नरूला, महेन्द्र जैन, गुल्लू नारंग, लाजपतराय खुराना, राजेश कौशल, विनोद कुमार सोई, पार्षद कमल कुमार नारंग, राकेश झूथरा, भीम सोनी, अनिल जैन, संजय नारंग, डॉ. रवि मिड्डा, विजय हाण्डा, दीपक नारंग (दीपू), राकेश गाबा, रमेश नागपाल, कृष्ण कुमार बिलंदी, विजय मनचंदा, संजीव टेकवानी, राजकुमार रहेजा, कुंदनलाल बत्तरा, अनिल नागपाल, जगदीश छाबड़ा, राजकृष्ण सेठी, जीवन अंगी, शिव हरि गोयल, मनीष शर्मा, राजकुमार मित्तल, विकास अग्रवाल, विजय अरोड़ा विक्की, विशाल वाट्स, कमल तिन्ना, राजन, राकेश चलाना, विष्णु सोनी, रतनलाल गर्ग, कुलदीप भम्बरी, डॉ. मनीष जग्गा, हंसराज चिड्ढू गाबा, मक्खन लाल गुप्ता, प्रवीण खत्री, राजकुमार रहेजा, कपिल बंसल, राजेश अग्रवाल, राजेंद्र कुमार गोयल, सुखदेव गर्ग, पवन गर्ग, पवन बंसल, राजेश जैन, सन्नी उपनेजा, मनोज कुमार शर्मा, मनीष शर्मा, सुशील शर्मा, तरूण सलूजा, महावीर मोदी, हंसराज छाबड़ा, रमेश शर्मा, नरेश कुमार अग्रवाल, केवल श्री अरोड़ा आदि सेवाओं में जुटे हुए हैं।