यूपी में फिर मचा बवाल ज्योति मौर्य के बाद बिहार की खुश्बू का मामला हो रहा है वायरल इस मामले में SDM Jyoti Maurya: की ताजा घटना से आहत होकर एक पति ने अपनी पत्नी की पढ़ाई रोक दी है पिंटू सिंह की पत्नी खुशबू नाम की महिला प्रयागराज में BPPSC की तैयारी कर रही थीं। पति ने उसे SDM ज्योति मौर्य का हवाला देकर उसे वापस बुला लिया। पति बोला कि मैं तुम्हें दूसरी ज्योति मौर्य नहीं बनने दूंगा। इस बात से नाराज पत्नी ने पुलिस से गुहार लगाई है। की मेरे पति ने मेरी पढ़ाई का खर्च देने से इनकार कर दिया है आप मेरी मदद करें मैं बीपीपीएससी परीक्षा पास कर अपने सपने को पूरा करना चाहती हूं पर मेरे पति ने मुझे शहर में पढ़ने से रोक दिया है
बिहारी के बक्सर की रहने वाली खुशबू प्रयागराज में BPPSC की तैयारी कर रहीं थी। पति पिंटू कुमार सिंह ने उसे वापस बुला लिया। पिंटू ने पढ़ाई का खर्च देने से मना कर दिया। जिस बात को लेकर खुश्बू मुरार थाने पहंची। उन्होंने कहा कि मेरे पति ने इस वजह से इनकार कर दिया कि कहीं तुम भी ज्योति मौर्य की तरह बेवफा न हो जाओ। खुशबू ने कहा, “मैं प्रयागराज में रह कर पढ़ाई करती थी, लेकिन मेरे पति ने मुझे पैसा देने से इनकार कर दिया है। हर कोई ज्योति मौर्य नहीं हो सकता, मुझे इंसाफ़ मिलना चाहिए इसीलिए मैं थाने पर आई हूं।”प्रयागराज में BPPSC की तैयारी कर रही खुशबू और पिंटू का एक मामले में स्योग ही है की आलोक मौर्य व ज्योति मौर्य की तरह इनकी शादी की कहानी एक ही साल 2010 से शुरू हुई हैं
चौगाई गांव के रहने वाले पिंटू कुमार सिंह की शादी भी साल 2010 में हुई थी। पिंटू भी अपनी पत्नी खुशबू को प्रयागराज में रखकर BPPSC की तैयारी करा रहा था। लेकिन पिछले दिनों SDM ज्योति मौर्य के केस ने ऐसा तूल पकड़ा कि पिंटू ने अपनी पत्नी खुशबू को वापस बुला लिया। और कहा मैं कि मै तुम्हे आगे नहीं पढ़ा सकता क्यों कि मै तुम्हे दुसरी ज्योती मौर्य नही बनने दूंगा
SDM ज्योति मौर्य के केस से बहुत आहत हूं
पति पिंटू सिंह ने कहा , "मैं SDM ज्योति मौर्य केस से काफी आहत हूं। मैं अपनी पूरी क्षमता से पत्नी को पढ़ाने के लिए प्रयागराज भेजा था। अब मैं पत्नी को नहीं पढ़ा सकता। पत्नी को पढ़ना है तो पढ़े, लेकिन मैं पैसा नहीं दे सकता हूं।" मैं आलोक की तरह दर्द नहीं झेलना चाहता हु इसलिए मैं अब पत्नी को नहीं पढ़ा सकता मैं अपनी पत्नी को ज्योति मौर्य व खुद को आलोक नही बनने दुगा इस घटना के बाद पूरे देश में बवाल मच गया है कई पतियों ने अपनी पत्नियों की नौकरी लगने की तयारी छुड़वा दी एक ज्योति मौर्य की गंदी हरकत की सजा आज हजारों पत्नियों को भुगतनी पड़ रही है
देश के कई हिस्सों से महिलाएं आई अपनी पढ़ाई बीच में रोक कर अपने घर
Sdm ज्योती मौर्य के मामले ने इतना तुल पकड़ लिया है की आज हर किसी की जुबान पर ज्योती मौर्य व आलोक की कहानी है कई पतियों ने अपनी पत्नियों को कामयाब करने के सपने देखें और उनको पूरा करने के लिए अपनी पत्नियों को पीसीएस की या स्टेट पीसीएस की तैयारी करवा रहें थे लेकिन अब कई पतियों के मन में ज्योती मौर्य की बात से डर बैठ गया की कही उनकी पत्नी भी कामयाब होकर उन्हे आलोक मौर्य की तरह ना छोड़ दें इस तरह कई पतियों ने अपनी पत्नियों को अपने घर वापिस बुला लिया है
कइयों के सपनों को साकार होने से पहले ही रौंद दिया ज्योति मौर्य ने
देश के अलग अलग राज्यों से महिलाओं ने अपना दुःख व्यक्त करते हुए कहा की एक ज्योति मौर्य की वजह से हजारों पत्नियों की जिंदगी खराब हो गई आज बहुत से पतियों को उन पर विश्वास नहीं रहा उनको लगता है की ये भी एक दिन ज्योति मौर्य की तरह उन को धोखा देकर चली जायेगी लेकिन ऐसा नहीं एक महिला बुरी निकल गई तो क्या सब को उसी नज़र से देखना उन महिलाओं के साथ न्याय है जो सिर्फ़ अपने पति बच्चो व परिवार वालो के लिए जीती हैं इस ज्योती मौर्य की ताजा घटना से उबरने में काफी वक्त लगेगा तब तक कइयों के सपनों का टूटना तय है

.jpg)