श्रीगंगानगर । कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अंकुर मिगलानी
ने कहा है कि जिले में कांग्रेस को और मजबूत बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव
को पूरी ताकत से लड़ा जाएगा। जिले की सभी 6 सीटों पर कांग्रेस को
विजयश्री दिलाने का लक्ष्य लेकर हर कार्यकर्ता को सक्रिय किया जाएगा। कल
देर रात जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होने पर अंकुर मिगलानी का
स्वागत करने और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। श्री मिगलानी के
जिलाध्यक्ष बनने से जिला कांग्रेस में नए उत्साह और जोश का संचार हुआ है।
श्री मिगलानी युवा तथा ऊर्जावान हैं। वे सभी वर्गों और कामों के लोगों को
साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।उन्होंने जिलाध्यक्ष की कमान सौंपे
जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी,
राहुल गांधी, वेणुगोपालन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष
गोविंदसिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदरसिंह रंधावा, सह प्रभारी
काजी निजामुद्दीन और प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी जिया उर रहमान सहित
कांग्रेस लीडरशिप का आभार जताया है। आज एक वक्तव्य में अंकुर मिगलानी ने
कहा कि कांग्रेस लीडरशिप ने विश्वास जताते हुए उन्हें जो जिम्मेदारी
सौंपी है, वह उसे पूरी शिद्दत से निभाएंगे। वे शीघ्र ही पूरे जिले का
दौरा करेंगे। कांग्रेस के सभी नए-पुराने, सक्रिय-निष्क्रिय कार्यकर्ताओं
तथा पदाधिकारियों के साथ बैठकर कर पार्टी को और मजबूत करेंगे। विधानसभा
चुनाव में अब लगभग पांच माह का समय बचा है।इस अल्पावधि में संगठन को हर
स्तर पर सक्रिय कर चुनावी मोर्चे के फ्रंट पर लाना उनकी पहली प्राथमिकता
रहेगी। जल्दी ही वे अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। कांग्रेस जनों को
अधिक से अधिक संख्या में साथ ले जाकर जयपुर और दिल्ली में वरिष्ठ
कांग्रेसी नेताओं का आभार व्यक्त करेंगे। पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए
उनका मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। अंकुर मिगलानी ने कहा कि प्रदेश की अशोक
गहलोत सरकार ने बीते साढे वर्षों में एक से बढ़कर एक नायाब तथा अनूठी जन
कल्याणकारी योजनाएं लोगों को दी हैं। महंगाई राहत कैंपों में जिस तरह से
बड़ी संख्या में लोगों को अनेक प्रकार की राहतें गहलोत सरकार ने दी हैं,
वह अपने आप में एक अलग ही मिसाल हैं। अंकुर मिगलानी ने कहा कि अभी तक इस
इलाके के लोग भूल नहीं है कि भाजपा के शासन में उनको किस तरह की
दुश्वारियां का सामना करना पड़ा। विशेष किसान वर्ग नहीं भूला कि उनको तब
सिंचाई के पानी के लिए एक-एक बूंद को तरसना पड़ा था। गहलोत सरकार ने न
केवल सिंचाई पानी बल्कि कर्ज माफ कर किसानों को बड़ी रातें प्रदान की
हैं। आज जिले में सिंचाई पानी की कमी नहीं है। आम लोगों को बिजली बिलों
में सरकार ने सब्सिडी के रूप में बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी
स्वास्थ्य योजना ने भी लोगों को अपने स्वास्थ्य और चिकित्सा संबंधी
चिंताओं से मुक्ति मिली है। उज्जवला गैस योजना में 500 रुपए में गैस
सिलेंडर देना, महंगाई के दौर में यह बहुत बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि
गहलोत सरकार ने हर वर्ग के लोगों को महंगाई से राहत दिलाने की इमानदारी
से कोशिश की, जिसमें वह सफल रही है। इसी महीने सरकार महिलाओं को 3 वर्ष
के इंटरनेट डाटा के साथ मोबाइल फोन भी नि:शुल्क देने जा रही है। रोडवेज
बसों में भी महिला यात्रियों को काफी छूट दी गई है। उन्होंने दावा किया

अजय चड्ढा को श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस सेवादल का लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष
- सेवादल कार्यकर्ताओं व कांग्रेसजनों में भारी उत्साह
श्रीगंगानगर : कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता अजय चड्ढा को श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस सेवादल का लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत की अनुशंषा पर अजय चड्ढा को तीसरी बार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाध्यक्ष अजय चड्ढा ने पुन: जिलाध्यक्ष नियुक्त करने पर अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा राजस्थान कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व से और अधिक सक्रिय होकर राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा तथा महंगाई राहत कैम्प में वंचित लोगों के रजिस्ट्रेशन करवाकर प्रत्येक वर्ग को राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
गौरतलब है कि अजय चड्ढा पूर्व में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, पार्षद, युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस प्रवक्ता, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग प्रदेश महामंत्री का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। अजय चड्ढा की नियुक्ति पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं तथा कांग्रेसजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा राजस्थान विधानसभा चुनाव में ऐतहासिक जनादेश से विजयी होकर कांग्रेस पार्टी पुन: भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

.jpg)