- ‘घेरो आरपीएससी-चलो अजमेर’ नारे के साथ युवा आक्रोश महाघेराव में श्रीगंगानगर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल
- पोस्टर का हुआ विमोचन तथा मॉनिटरिंग कमेटी के गठन सहित विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति
श्रीगंगानगर : राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं के भविष्य के साथ किए जा रहे खिलवाड़ से आक्रोशित भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तहत 18 जुलाई को युवा आक्रोश महाघेराव कार्यक्रम के अन्तर्गत आरपीएससी का घेराव किया जाएगा। युवा आक्रोश महाघेराव की विस्तृत जानकारी देने के लिए बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस-कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
भाजयुमो जिला मंत्री व जिला प्रवक्ता कुशल जैन ने बताया कि जिलाध्यक्ष ईश्वजीत सिंह अवि दानेवालिया ने प्रेस कान्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ अजमेर में 18 जुलाई को युवा आक्रोश महाघेराव होगा। प्रदेश की युवा विरोधी कांग्रेस सरकार को युवाओं से जुड़े कई मुद्दों पर घेरा जाएगा। बार-बार पेपर लीक होने से युवाओं को हो रही परेशानी, बेरोजगारी भत्ता मिलने में आ रही परेशानियों, राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की भ्रष्ट व अनैतिक कार्यशैली सहित अनेक ज्वलंत मुद्दों पर राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला जाएगा।
आए दिन पेपर लीक की घटनाओं से युवा वर्ग निराश है तथा युवाओं में राज्य सरकार के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नकारा व निकम्मी साबित हुई है तथा युवा वर्ग को अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। युवाओं को न्याय दिलाने के लिए महाघेराव में श्रीगंगानगर से हजारों युवाओं सहित पूरे राजस्थान प्रदेश से लाखों युवा शामिल होंगे। युवाओं के भविष्य के साथ किए गए खिलवाड़ का बदला युवाओं द्वारा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से लिया जाएगा।
इस कार्यक्रम की विस्तृत तैयारी के लिए 14 व 15 जुलाई को मण्डल स्तर पर बैठक करके तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा तथा 16 जुलाई को जिलेभर मे प्रत्येक विधानसभा पर बाईक रैली निकाली जाएगी तथा कोचिंग सेंटर व छात्रावासों में युवाओं से सम्पर्क करके युवा आक्रोश महाघेराव में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। श्रीगंगानगर जिले से हजारों कार्यकर्ता 18 जुलाई को अजमेर पहुंचकर आरपीएससी के घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जिला मंत्री व जिला प्रवक्ता कुशल जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किए गए हैं तथा जिला व मण्डल स्तर पर संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। युवा आक्रोश महाघेराव के लिए जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें जिला उपाध्यक्ष साहिल सेतिया को जिला संयोजक तथा युवा आक्रोश महाघेराव कार्यक्रम के जिला सह संयोजक जिला मंत्री कुशल जैन को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि युवा आक्रोश महाघेराव के जिला संयोजक अमन सहारण को सादुलशहर विधानसभा प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष राजीव शर्मा को श्रीगंगानगर विधानसभा प्रभारी, कार्यक्रम के जिला सह संयोजक जिला मंत्री अमरसिंह मण्डा को करणपुर विधानसभा, जिला महामंत्री विनोद शर्मा को सूरतगढ़़ विधानसभा प्रभारी, जिला मंत्री उपेन्द्र बिश्नोई को रायसिंहनगर विधानसभा प्रभारी तथा जिला मंत्री सुनील गोदारा को अनूपगढ़ विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ईश्वजीत सिंह अवि दानेवालिया, जिला उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला महामंत्री अमन सहारण, जिला मंत्री अमर सिंह मण्डा, जिला उपाध्यक्ष साहिल सेतिया, जिला मंत्री व जिला प्रवक्ता कुशल जैन सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आपदा की स्थिति में हम सब पंजाब के साथ पर राजस्थान का किसान बर्बाद हो यह मंजूर नहीं :- आत्माराम तरड़
श्रीगंगानगर जिला भाजपा ने की किसानों के लिए सिंचाई पानी की मांग
श्रीगंगानगर भाजपा जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए राजस्थान की कांग्रेस सरकार से जिले के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने की मांग की है। श्री तरड़ ने कहा है कि पंजाब में अतिवृष्टि से इस समय हालत खराब है और इसी कारण राजस्थान की सभी नहरों आईजीएनपी भाखड़ा और गंग कैनाल को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम सब पंजाब के साथ खड़े हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द पंजाब इस विकट परिस्थिति से बाहर निकलेगा परंतु एक प्रदेश के भले के लिए दूसरे प्रदेश को उजाड़ना किसी भी हालत में सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति में राजस्थान के किसानों को सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने के लिए कांग्रेस सरकार के सिंचाई मंत्री को पंजाब में कैंप कर राजस्थान के किसानों को पानी उपलब्ध करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजस्थान का किसान सिंचाई पानी के लिए तरस रहा है । उन्होंने इसे राजस्थान की कांग्रेस सरकार की विफलता करार दिया है और आगाह किया है अगर राजस्थान की कांग्रेस सरकार अब भी नहीं जागी तो श्रीगंगानगर जिले और राजस्थान का किसान बर्बाद हो जाएगा क्योंकि इस समय फसलों को सिंचाई की सबसे अधिक जरूरत है। उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार से मांग की है कि सरकार तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेकर राजस्थान के सिंचाई मंत्री की विशेष ड्यूटी लगाकर राजस्थान के किसानों को पानी उपलब्ध करवाएं।

.jpg)