आम आदमी पार्टी की जनसंवाद कार्यक्रम का दूसरा चरण 28 से शुरू
श्रीगंगानगर: आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी फुल एक्टिव मोड़ में नज़र आ रही है, पिछले लगभग 1 पखवाड़े से आम आदमी पार्टी द्वारा श्रीगंगानगर लोक सभा की विभिन्न विधानसभाओं में लगभग एक दर्जन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था जिसमें लोगों का भारी उत्साह नज़र आ रहा था उसी को देखते हुए आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी 28- सितंबर से जनसंवाद कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री नवीन पालीवाल जी व प्रदेश महासचिव विश्वेन्द्र चौदरी एवं प्रदेश सह प्रभारी पंजाब के विधायक अमनदीप गोल्डी मुसाफ़िर समेत राज्य स्तरीय पदाधिकारी इन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे ! आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल ने बताया कि पार्टी पूरे उत्साह के साथ इन विधानसभा चुनावों में भाग ले रही है और लोग पार्टी के प्रति बहुत सकारात्मक नज़र आ रहे हैं इसी को देखते हुए पार्टी लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है इस क्रम में 28 सितंबर को साय 4:00-बजे श्रीगंगानगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा 29-सितंबर को रायसिंह नगर व अनूपगढ़ में जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा उसके बाद 30-सितंबर को हनुमानगढ़ ज़िले की गोलूवाला हनुमानगढ़ व संगरिया में विशाल जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम के अंतिम दिन 1-अक्तूबर को हनुमानगढ़ के ही चाईयां व गंगानगर के सूरतगढ़ में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इस दौरान प्रदेश स्तर के सभी बड़े नेता उपस्थित रहेंगे! इस बार आम आदमी पार्टी बड़ा उलटफेर करने के मूड में है जिसके कारण कांग्रेस वह BJP दोनों परम्परागत पार्टियों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है आम आदमी दोनों ज़िलों की लगभग पाँच से अधिक विधानसभाओं में अच्छी पकड़ बना चुकी है और लोग बदलाव के मूड में नज़र आ रहे है।

.webp)