Header Ads Widget


 

क्रय विक्रय सहकारी समिति की 65वीं साधारण आम सभा की बैठक जिनिंग एवं कॉटन फैक्ट्री प्रांगण में समिति अध्यक्ष राकेश ठोलिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई

रायसिंहनगर:(मनोज कुमार )नवाचार करते हुए धर्म कांटा मैरिज पैलेस और पेट्रोल पंप खोलने का निर्णय क्रय विक्रय सहकारी समिति की 65वीं साधारण आम सभा की बैठक जिनिंग एवं कॉटन फैक्ट्री प्रांगण में समिति अध्यक्ष राकेश ठोलिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई 

बैठक में सर्वप्रथम अध्यक्ष राकेश ठोलिया ने उपस्थित सदस्यों के सामने संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया और संस्था को हुए 21 लाख के  लाभ के बारे में बताया 

 उसके उपरांत महाप्रबंधक गिरधारी लाल सहारन ने  संस्था का एक वर्ष का लेखा-जोखा और एजेंडा पेश किया गत आम सभा की बैठक की कार्रवाई पर की पुष्टि की गई और  वर्ष 2022-23 के प्रति प्रतिवेदन पर विचार वर्ष 2022-23 के व्यापर खाता लाभ हानि खाता संतुलन चित्र पर विचार खर्चों की स्वीकृति पर विचार किया गया  अध्यक्ष राकेश ठोलिया ने बताया की आमसभा के अंदर पुरानी जिनिंग प्रेसिंग फैक्ट्री की  मशीन नीलाम कर नई मशीन लगाकर फैक्ट्री को पुन चालू करने मुख्य बाजार में दूरदर्शन केंद्र के पास पड़े खाली जगह पर  गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक को भवन बनाकर देने फैक्ट्री की खाली जगह में मैरिज पैलेस धर्म कांटा और पेट्रोल पंप खोल कर संस्था की आय मैं वृद्धि की जावे  

 सभी प्रस्ताव पर सर्व सहमति से सभी निर्णय लिए गए  मंच पर समिति उपाध्यक्ष जसकरण सिंह संचालक मंडल सदस्य इंद्रदेव गोदारा इंदरजीत राहड मदनलाल सहारन ओम प्रकाश जाखड़ नोपाराम धनपत जांदू संचालक प्रतिनिधि अनिल बिश्नोई सोहनलाल सहारन पूर्व अध्यक्ष काशीराम सहारन उपस्थित थे मंच संचालन प्रमोद कुमावत ने किया