Header Ads Widget


 

कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की कांग्रेस सरकार रिपीट होगी :- नौशाद सोलंकी

 कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की कांग्रेस सरकार रिपीट होगी :- नौशाद सोलंकी


     रायसिंहनगर:कांग्रेस पार्टी की रायसिंहनगर और विजयनगर ब्लॉक की संयुक्त बैठक हनुमान मंदिर धर्मशाला में वरिष्ठ कांग्रेस नेता काशीराम सहारन की अध्यक्षता में संपन्न हुई  

बैठक में लोकसभा प्रभारी नौशाद सोलंकी और पूर्व सांसद शंकर पन्नू विशेष तौर से उपस्थित रहे 

ब्लॉक अध्यक्ष राकेश ठोलिया ने बताया कि सर्वप्रथम बैठक का खुले सत्र आयोजित किया गया और उसके बाद रायसिंहनगर और विजयनगर ब्लॉक कमेटी की अलग-अलग बैठक का आयोजन किया गया और संगठन पर चर्चा की गई और उसके बाद प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं से एक-एक कर मुलाकात की 

 की बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी नौशाद सोलंकी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने आमजन के लिए बहुत ही लोक कल्याणकारी योजनाएं लाकर फायदा पहुंचाया है अब कार्यकर्ताओं का फर्ज है कि राज्य सरकार द्वारा किए गए काम के नाम पर जनता के पास जाकर वोट की अपील करें उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य कें अंदर माहौल है पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस सरकार रिपीट करेगी उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर कॉर्पोरेट घराणों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया और साथ ही जाति धर्म के नाम पर आपसी भाईचारा खत्म करने का आरोप लगाया  नौशाद सोलंकी ने कार्यकर्ताओं से आहवांन किया कि  छोटी-मोटी बातें  भुल  कर कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लग जाए बैठक में श्री विजयनगर ब्लॉक अध्यक्ष अमरीक सिंह बिट्टू पूर्व विधायक सोना देवी बावरी सोहन नायक और दौलत राज नायक सहित दोनों ब्लॉक कार्यकारिणियों के पदाधिकारी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहे