रायसिंहनगर प्रदेश नायक महासभा की नायक महापंचायत जयपुर को लेकर जनसंपर्क किया महिला कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष गोगा देवी नायक व नायक समाज के रायसिंहनगर तहसील अध्यक्ष हेतराम कड़वा ने आज रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के कालू वाला ढाबा में जहां पर नायक के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे जिसको संबोधित करते हुए गोगा देवी नायक ने कहा की समाज को जनजाति अधिकार दिलाने के लिए हमारे समाज की महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेवे इस मौके पर नायक समाज के तहसील अध्यक्ष हेतराम कड़वा ने कहा कि रायसिंहनगर क्षेत्र में हमारे समाज का बाहुल्य क्षेत्र है हमारे क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग जयपुर में पधारे गे इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार रामस्वरूप नायक कालूराम नायक, श्रवण नायक, पन्ना नायक, संजीव नायक, जीतराम नायक, इंद्राज नायक आदि मौजूद रहे

.webp)