रायसिंहनगर-- गत दिवस 8 सिविल लाइन जयपुर मुख्यमंत्री निवास पर दर्शन सिंह बावरी ने रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री को आवेदन पत्र देकर टिकट की मांग की कि में कांग्रेस पार्टी में सन् 1984 से पार्टी के साथ मूल कांग्रेसी कार्यकर्ता हूँ वर्तमान में पंचायत समिति सदस्य व बावरी समाज सगठंन के राष्ट्रीय महासचिव पद पर समाज सेवा के साथ कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहा हूं!
अखिल भारतीय समस्त बावरिया समाज संगठन द्वारा बावरी समाज कल्याण बोर्ड बनाने भी की मांग रखी!
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी के वफादार मूल कांग्रेसी जिताऊ उम्मीदवार को टिकट देने पर विचार कर रही है, बावरी समाज कल्याण बोर्ड बनाने का सरकार द्वारा मंथन चल रहा है अति शीघ्र गठित कर दिया जाएगा!
गांव 19 पीटीडी में ग्रामीणों ने किया गोगा देवी एक स्वागत
2023 विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे चुनावी माहौल भी गरमाने लगा है, सभी पार्टियों के कार्यकर्ता जहां टिकटों के वितरण का इंतजार कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सभी पार्टियों के कार्यकर्ता किसी भी प्रकार की गतिविधि हो चाहे सामाजिक हो चाहे राजनीतिक हो सभी में बढ़-चढ़कर भागीदारी ले रहे हैं, जिनमें से कई ऐसे कार्यकर्ता भी हैं जो बरसाती मेंढक की तरह केवल चुनाव के समय में ही नजर आते हैं। वहीं कई एक्टिव कार्यकर्ता जो हर समय जनता की सेवा में समर्पित रहते हैं सभी प्रकार की गतिविधियों में हर समय तत्पर रहते हैं सर्व समाज के लिए अग्रणी रहने वाले 36 काम की सेवा में समर्पित ऐसे कार्यकर्ताओं को इस बार विधायक बनाने का मानस भी जनता बन चुकी है, उन्हें में से एक है गोगा देवी नायक जो कि अभी वर्तमान में महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष के पद पर रहकर हर किसी प्रकार की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में अपनी अहम भूमिकाएं निभा रही है, कहा जाता है कि गोगा देवी धरातल से जुड़ी हुई तन मन धन से गरीबों की सेवा करने वाली महिलाओं के लिए हमेशा सुख-दुख में तत्पर रहने वाली गोगा देवी नायक ने अपनी मेहनत और समाज सेवा की बदौलत जनता के दिलों में जगह बना ली है, और कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने का मन भी बना लिया है इंतजार है तो बस कांग्रेस के आलाकमान के फैसले का अगर आलाकमान द्वारा गोगा देवी को टिकट दिया जाता है तो इस बार कांग्रेस पार्टी के रिपीट होने का शत प्रतिशत अनुमान लगाया जा सकता है।
आमजन के साथ हमेशा तत्पर रहने वाली गोगा देवी नायक केवल समाज ही नहीं 36कॉम को साथ लेकर चलने वाली महिला कार्यकर्ता है जो हमेशा ही एक एक्टिव कार्यकर्ता के तौर पर जनता की सेवा के लिए समर्पित नजर आती रही है। इसी बीच गत दिवस रायसिंहनगर विधानसभा के गांव 19 पीटीडी में गोगा देवी का स्वागत किया गया, इस दौरान सर्व समाज ने गोगा देवी का साथ देकर उन्हें विधायक पद का ताज पहनने का आश्वासन दिया।
गांव 19पीटीडी में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया जहां पर गोगा देवी ने सभी का तह दिल से आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अगर पार्टी मुझे टिकट देती है तो मुझे पूर्ण विश्वास है की सर्व समाज मेरा भरपूर सहयोग करेगा मैं भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरकर रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में आमजन की समस्याओं का निराकरण करने में पीछे नहीं हटूंगी चाहे वह क्षेत्र का विकास हो चाहे महिला सुरक्षा हो चाहे अन्य कोई काम, मैं कंधे से कंधा मिलाकर सर्व समाज के साथ चलूंगी।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि हमें पूरा विश्वास है कि गोगा देवी नायक अपने किए वादों से पीछे नहीं हटेगी! साथ ही उन्होंने कहा कि आज तक हमने सभी प्रकार से सक्षम उम्मीदवारों को भी विधायक बना कर देख लिया लेकिन रायसिंहनगर क्षेत्र में गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं इसीलिए इस बार हम गोगादेवी नायक को अपने विधायक के रूप में देखना चाहते हैं।
*रायसिंहनगर से मनोज कुमार की खास रिपोर्ट*

.webp)