Header Ads Widget


 

कांग्रेस राज्य सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद

रायसिंहनगर  -कांग्रेस पार्टी के राज्य सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन विधानसभा चुनाव की दृष्टिगत विधानसभा क्षेत्र रायसिंहनगर के दौरे पर पर रहे ।जिन्होंने आज कार्यकर्ताओं से संवाद कर विधानसभा चुनाव को लेकर फीडबैक लिया।  उन्होंने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया तथा  कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव में मजबूत चेहरों पर फीडबैक लिया। कांग्रेस की पहली सूची को लेकर उन्होंने कहा कि जिसको लेकर पार्टी स्तर द्वारा कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है जिसकी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यमंत्री को दी जाएगी। वहीं भाजपा सरकार के दावे पर सत्ता वापसी के दावों पर कांग्रेस के शह प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि उनके पास चुनाव जीतने का कोई विजन नहीं है। जो हम कार्य करते हैं वह हमारे पीछे-पीछे वह कार्य शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ऐसी जनकल्याणकारी योजना चलाई है जिसे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है जिसमें कांग्रेस सत्ता में रिपीट होगी।

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश  ठोलिया ने बताया कि कांग्रेस के राज्य सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन आज सुबह रेल मार्ग से जहां रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व विधायक सोना देवी बावरी, महिला कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष गोगा देवी नायक पूर्व विधायक सोहन लाल नायक,उपस्थित रहे।ब्लॉक अध्यक्ष राकेश ठोलिया ने बताया कि उनके साथ सफाई आयोग के अध्यक्ष किशन लाल जेदिया, कांग्रेस पार्टी की जिला प्रभारी जिया उर रहमान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर मिगलानी साथ रहे l कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से वन टू वन   संवाद का कार्यक्रम रहा।