मोदी सरकार ने तो नहीं दिए,गहलोत सरकार ने दी है 15 लाख बीमा गारंटी: अंकुर मगलानी
किसानों के लिए 1175 करोड़ का मुआवजा घोषित,पशुपालकों के लिए गोधन गारंटी श्रीगंगानगर 15 नवंबर।कांग्रेस प्रत्याशी अंकुर मगलानी ने आज ग्रामीण क्षेत्रों में धुआंधार जनसंपर्क करते हुए सीधे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। आज चक 2-एलएल,3,4,5,8,9-एलएल और 4-एचएच में संबोधित करते श्री मगलानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा था कि विदेशी बैंकों में जमा काला धन देश में लेकर आएंगे और हर देशवासी के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपए जमा करवाएंगे। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को जुमलेबाज सरकार बताते कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने इस वायदे को पूरा नहीं कर पाए लेकिन राजस्थान में कांग्रेस ने गारंटी दी है कि दोबारा सरकार बनने पर अगर किसी परिवार का प्राकृतिक आपदा से नुकसान होता तो बीमा गारंटी से 15 लाख रुपए तक दिए जाएंगे। केंद्र की भाजपा सरकार ने तो 15 लाख रुपए नहीं दिए लेकिन कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने पर प्राकृतिक आपदा गारंटी के तहत 15 लाख रुपए देगी। यह अपने आप में बहुत बड़ी राहत होगी। श्री मिगलानी ने कहा कि इस वर्ष अतिवृष्टि तथा ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के लिए गहलोत सरकार ने 1175 करोड़ की मुआवजा राशि घोषित की है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इस राशि का भुगतान किसानों को नहीं हो सका लेकिन कांग्रेस की सरकार दोबारा आने पर जल्दी ही मुआवजा दे दिया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि गांवों में लगभग हर घर- परिवार खेती के साथ पशुपालन भी करता है। गहलोत सरकार ने गोधन गारंटी योजना के तहत पशुओं का गोबर दो रुपए पर प्रति किलो खरीदने का वायदा किया है।इससे ग्रामीण परिवारों-विशेष कर पशुपालन करने वाली महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा। वैसे भी कांग्रेस ने गृह लक्ष्मी योजना के तहत परिवार की मुखिया महिला को सालाना 10 हजार देने की घोषणा की है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही किसाने की समस्याओं का समाधान किया है। इस इलाके के किसानों को कभी भी सिंचाई के लिए पानी की कमी नहीं आने दी। खेतों में पक्के खालो का निर्माण हो या सड़कों का निर्माण, गहलोत सरकार ने करोड़ों के बजट दिए हैं। पूर्व उप जिला प्रमुख और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह गब्बर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सरपंच सुरेंद्र पारीक तथा भरतवीरसिंह की अगवाई में अंकुर मिगलानी के काफिले का उक्त गांव में लोगों ने जोरदार स्वागत हुआ।चक 8-एलएल में जसवीरसिंह, अंग्रेजसिंह, जगदीपसिंह, तेजवंतसिंह, प्रगटसिंह, उदय चौधरी, राजविंदरसिंह, प्रतापसिंह और बूटासिंह आदि ग्रामीणों ने स्वागत करते कांग्रेस प्रत्याशी प्रति समर्थन व्यक्त किया। इसी प्रकार चक 5-एलएल में गुरुशरणसिंह, देशराज, धीरसिंह, कालासिंह,जगदीश,दिलीप गोदारा,बिट्टू सिंह और चक 9-एलएल में हरजिंदरसिंह, पलविंदरसिंह और जगतार सिंह आदि ने अंकुर मगलानी के प्रति समर्थन व्यक्त करते अपने गांव से अधिक से अधिक वोट दिलाने की घोषणा की। चक 2- एलएल में राजदीपसिंह और गुरविंदर सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने अंकुर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्तिक छाबड़ा, नरेश सेतिया, मुकेश मिड्ढा, पवन बत्रा,शशिकांत, नीरज ठकराल, हिमांशु सिसोदिया,योगेश तथा दर्शनसिंह सरपंच ख्यालीवाला आदि काफी संख्या में लोग अंकुर मगलानी के काफिले में शामिल रहे।