Header Ads Widget


 

ना महंगाई से राहत मिलेगी, ना नि:शुल्क इलाज होगा:मगलानी

ना महंगाई से राहत मिलेगी, ना नि:शुल्क इलाज होगा:मगलानी


गांवों में भरपूर समर्थन मिल रहा है कांग्रेस प्रत्याशी को
श्रीगंगानगर,08 नवंबर।कांग्रेस के प्रत्याशी अंकुर मगलानी ने कहा है कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो लोगों को ना तो महंगाई से राहत मिलेगी और ना ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्राइवेट हॉस्पिटल्स में नि:शुल्क इलाज होगा। जब भी भाजपा सत्ता में आती है, कांग्रेस सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रह कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देती है। याद कीजिए वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री रहते भाजपा सरकार ने अशोक गहलोत सरकार द्वारा चलाई गई अनेक कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था। लोगों को अनेक योजनाओं का फायदा मिलना बंद हो गया था। कांग्रेस ही हमेशा सभी वर्गों के लोगों का भला करती आई है। कांग्रेस सरकार ने ही इलाके का विकास करवाया है।श्री मगलानी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार ने जहां महंगाई राहत कैंप पर लगाकर लोगों को महंगाई से राहत दी है, वही दुबारा सत्ता में आने पर प्रदेशवासियों के लिए सात नई गारंटी योजनाएं लागू करने का वायदा किया है। कांग्रेस ने गारंटी दी है कि प्रत्येक परिवार की मुखिया महिला को 10 हजार रुपए वार्षिक मानदेय दिया जाएगा।सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना(ओपीएस) न केवल जारी रहेगी बल्कि इसका बाकायदा कानून बना दिया जाएगा ताकि आने वाली कोई सरकार कोई फेरबदल नहीं कर सके और सरकारी कर्मचारी के सेवानिवृत्ति के बाद भी हित सुरक्षित रहेंगे। श्री मगलानी ने आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क जारी रखा। आज सुबह गणेशगढ़ पहुंचने पर अंकुर मगलानी का जोरदार स्वागत ग्रामीणों द्वारा किया गया। ग्रामीणों को संबोधित करते अंकुर मिगलानी ने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में ही गंग कैनाल के लिए 465 करोड़ की परियोजना मंजूर की गई थी, जिसके चलते इस नहर का जीर्णोद्धार हुआ। फलस्वरुप इलाके के किसानों को निरंतर सिंचाई के लिए पूरा पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के लिए गहलोत सरकार ने बहुत सहूलतें दी हैं। शहरों के समान ही ग्रामों के विकास पर भी अशोक गहलोत सरकार ने पूरा जोर दिया है। इसके बाद अंकुर मिगलानी, चक 22-एमएल, चक हेतरामवाला,माहियांवाली,लट्ठांवाली चक 9-एमएल और अक्का वाली में जनसंपर्क किया।उनके साथ कांग्रेस जिला महामंत्री एवं पूर्व सरपंच सुरेंद्र पारीक, जगदीश बांगड़वा,खेतपाल गोदारा नहर संगम अध्यक्ष, मास्टर भालाराम निराणिया,उदय ताखर,साहबराम मादनिया, कानाराम माली, निर्मलसिंह गिल, महावीर भादू और जोगासिंह आदि इलाके के काफी संख्या में लोग रहे। हर जगह ग्रामीणों ने श्री मगलानी के प्रति स्नेह जताते हुए चुनाव में उनको भरपूर समर्थन देने का वादा किया।