रविदासनगर क्षेत्र में महिलाओं ने अंकुर मगलानी का किया जोरदार स्वागत और समर्थन
श्रीगंगानगर,08 नवंबर। कांग्रेस उम्मीदवार अंकुर मगलानी ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार रिपीट होने पर महिला सशक्तिकरण की योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। कांग्रेस ने अपनी सात गारंटियों महिलाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पहले गारंटी ही महिलाओं के नाम है,जिसके तहत परिवार की महिला मुखिया गृहलक्ष्मी गारंटी के तहत सालाना 10 हजार रुपए का मानदेय के रूप में मिलेंगे। अंकुर मगलानी आज रविदासनगर में अंबेडकर भवन के नजदीक सरस्वती नारी सेवा सहयोग केंद्र में अपने सम्मान में आयोजित स्वागत एवं समर्थन कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया है।सरकारी स्कूलों में अध्यनरत बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिलें और महाविद्यालय की छात्राओं को स्कूटी दी जाती है। कॉलेज के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को सरकार ने लैपटॉप/टैबलेट देने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी स्मार्ट मोबाइल फोन वितरण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रदेश में लाखों महिलाओं को स्मार्टफोन नि:शुल्क दिए गए हैं। इस योजना के तहत शेष रही महिलाओं को कांग्रेस के सत्ता में आने पर मोबाइल फोन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गारंटी दी है कि फिर से सरकार में आने पर परिवार की मुखिया महिला को 10 हजार रुपए सालाना मानदेय दिया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्र की संचालक एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष वीना इंदौरा, शैंकी उपनेजा, मोहनलाल उपनेजा, दीपा, शालू, संजना कटारिया, बबली देवी, शशि मोदी, दयारानी, श्याम पुनियानी, अब्बास मोहम्मद, साहिल शर्मा आदि मोहल्ले के लोगों ने श्री मगलानी का जोरदार स्वागत किया। उनके प्रति खुलकर समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम में रविदासनगर और इसके आसपास के इलाके की 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।महिलाओं ने कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की। इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना तथा शहरी रोजगार गारंटी योजना से लाभान्वित अनेक महिलाओं ने ही कार्यक्रम में शिरकत की।
वार्ड नंबर 4 में मगलानी को मिला खुला समर्थन
कांग्रेस प्रत्याशी अंकुर मगलानी अपनी टीम के साथ पुरानी आबादी के वार्ड नंबर 4 में राम मंदिर मोहल्ला क्षेत्र में आज शाम पहुंचे। श्री मिगलानी और उनकी टीम का मोहन कुमार, जगदीश गुप्ता, जावेद हुसैन, वीरपालसिंह, रामकिशन, सुभाष शर्मा, मुकेश शर्मा, जनकलाल तथा राजेंद्र शर्मा की अगुवाई में मोहल्ले के लोगों ने स्वागत करते हुए उनको खुला समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस इलाके से अंकुर मगलानी को सर्वाधिक वोट मिलेंगे। स्वागत और सत्कार से अभिभूत होते हुए अंकुर मगलानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के फिर सत्ता में आने पर पुरानी आबादी इलाके का सर्वांगीण विकास करवाया जाएगा। इस इलाके में सड़कों, नालियों और सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा ताकि लोगों की परेशानियां कम हो सकें।

