अगर सोहनलाल चुनाव जीते तो पूर्व विधायक सोना देवी बाबरी सहित अन्य टिकट दावेदारों का राजनीतिक जीवन कांग्रेस पार्टी में लगभग शून्य
विधानसभा क्षेत्र रायसिंहनगर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी है कांग्रेस पार्टी में लगातार मुश्किलें बनी हुई है पूर्व विधायक सोना देवी बावरी पिछले 5 वर्षों से लगातार जनता के बीच जाकर जनसंपर्क कर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही थी परंतु उन्हें कांग्रेस पार्टी का टिकट नहीं मिल सका क्योंकि सोहनलाल नायक को कांग्रेस के खिलाफत करने के बावजूद कांग्रेस का टिकट मिला
सोहनलाल अगर चुनाव जीत जाते हैं तो पूर्व विधायक सोना देवी बावरी सहित टिकट दावेदारो का राजनीतिक जीवन कांग्रेस की तरफ से लगभग शून्य हो सकता है क्योंकि उनके अधिक प्रयासों के बाद टिकट नहीं मिलना इस बात का संकेत है और सोहनलाल नायक के जीतने के बाद यह है 100% में बदल जाएगा क्योंकि युवा चेहरे के रूप में सोहनलाल नायक के जीत के बाद वह अपने पुत्र को आगे ला सकते हैं ऐसे में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट पाना काफी मुश्किल हो सकता है।
क्योंकि बागी होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी ने सोहनलाल नायक को टिकट देकर इस विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ वह टिकट मांगने वालों के साथ एक प्रकार से धोखा किया है ऐसे में अन्य कार्यकर्ताओं व कांग्रेस पार्टी से टिकट दावेदारों को अपने राजनीतिक जीवन बचाने में कांग्रेस पार्टी के आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट पाने के लिए सोहनलाल नायक को हारना अत्यंत आवश्यक हो जाता है क्योंकि अगर सोहनलाल नायक चुनाव जीते हैं तो पार्टी आगमी विधानसभा में इन्हें या उनके नजदीकी को टिकट दे सकती है क्योंकि इस विधानसभा चुनाव में भी जन-जन तक पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं में से किसी को टिकट नहीं दिया गया है बल्कि खिलाफत करने के बावजूद इन्हें टिकट दिया गया है जीतने के बाद तो यह निश्चित हो जाता है की टिकट आगामी विधानसभा में इन्हें या इनके किसी नजदीकी को दिया जाएगा

.webp)