Header Ads Widget


 

जिला प्रगतिशील कुम्हार समिति का होली स्नेह मिलन समारोह मनाया

 श्रीगंगानगर। आज चहल चौक स्थित जिला प्रगतिशील कुम्हार धर्मशाला में होली स्नेह मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक लोगों ने भाग लिया। आज कुम्हार धर्मशाला में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में जिले भर के कुम्हार समाज के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर समाज बंधुओं ने एक-दूसरे को गले-मिलकर होली की शुभकामनाएं दी और समाज को आगे बढ़ाने और एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में जिला प्रगतिशील कुम्हार समिति के जिलाध्यक्ष महेन्द्र बागड़ी ने कहा कि हम मूल ओबीसी के लोग हैं और हमें साथ रहकर हमारे समाज को आगे ले जाने के लिए लड़ाई लडऩी चाहिए। हमें अपने-अपने इलाके में पार्षद, उपसरपंच, सरपंच, डायरेक्टर के चुनावों में समाज के प्रतिनिधि को जिताना जरूरी है। अगर हम हमारे पार्षद व सरपंचों को जितवायेंगे तो हमें विधायक बनाने से कोई नहीं रोक सकता।  श्री बागड़ी ने कहा कि शीघ्र ही धर्मशाला में सोलर प्लाट लगाया जा रहा है इसके साथ गत दिनों धर्मशाला का पट्टा भी बनावा गया है। भीमराज ढुढंाडा, रामरतन घोड़ेला, पवन नंदीवाल, पवन नोखवाल ने अपने विचार रखें। अनूपगढ़ के हेतराम सिंगाठिया ने कहा कि हमारे समाज जैसी एकता कहीं नहीं है, हमें जंग लडऩी है। विधानसभा चुनावों में हमसे ही जाटों को नुकसान हुआ है। हमारी कौम व्यवहारशील व मेहनत करके खाने वाली कौम है। सुखदेव खटोड़ ने कहा कि हमारे अंदर लीडरशीप नहीं है। हमें हमारे लीडर की सप्रोट करनी चाहिए। लीडर की प्रशांसा करनी चाहिए। राजनीति के साथ-साथ शिक्षा जरूरी है। हमें शिक्षा पर जोर देना चाहिए।  इस अवसर पर रामरतन घाड़ेला, पवन नंदीवाल, पूर्णराम घोड़ेला, सुखदेव खटोड़, हेतराम सिंगाठिया, सोहनलाल सोखल, पवन नोखवाल, इन्द्रराज जलंधरा, भीमराज ढुंढाडा, दीपक ढुंढ़ाडा, रवि जलंधरा सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे। मंच संचालन रामरतन घोड़ेला ने किया।