श्रीगंगानगर,31मार्च। भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र नेतेवाला की बूथ संख्या 165 (हिरणावाली) की बैठक बूथ अध्यक्ष वीरु नायक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष श्री बलविंदर सिंह मग्गो व विधानसभा सह प्रभारी सुनील गांधी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंडल महामंत्री शिशपाल टाक ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की समस्त लोक कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया । उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकताओं को अपने आस पास एवं पन्ना प्रमुखों के सहयोग से आमजन से सम्पर्क कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में वोटिंग करवाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष बलविंदर सिंह मग्गो ने संगठनात्मक संरचना का विस्तृत वर्णन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बैलान मेघवाल को जिताने के लिए जुटने की बात कही। पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सह प्रभारी सुनील गांधी तथा महामंत्री विनोद सापुनियां ने भी राष्ट्र सुरक्षा, महिला सुरक्षा, सम्मान और जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु ज्यादा से ज्यादा मतदान भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में करवाने की अपील की। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुभाष खत्री, पंचायती राज प्रकोष्ठ के रामदेव मेघवाल, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष हरविंदरसिंह बराड़,रमेश गैदर, गुरजीतसिंह, पृथ्वीसिंह, जगदीश सिंह,बलतेजसिंह, कृष्णलाल हरजाई, सुखदेवसिंह, बलदेवसिंह, रामस्वरूप गैदर, हेतराम माहर, नवीन खत्री, कपिल गांधी, सुभाष मेहरड़ा, गुरप्रीतसिंह बराड़ जगदीश सहगल सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
