श्रीगंगानगर: लोकसभा चुनाव में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के समर्थन में अब महिलाएं भी आगे आ रही हैं। कांग्रेस सहित अन्य संगठन से जुड़ी महिलाओं ने भी कुलदीप इंदौरा के लिए डोर-टू-डोर पहुंचकर जनसंपर्क किया और समर्थन जुटाया। श्रीगंगानगर शहर की सेतिया फार्म मेन रोड सहित अन्य क्षेत्र में शनिवार शाम को बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महिला पदाधिकारियों की अगुवाई में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कमला बिश्नोई, वरिष्ठ नेत्री भूपेंद्र कौर टूरना, पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, सीमा इंदौरा, गोपी नागपाल, कामरा, जगदीश घनघस, अजय चड्ढा, जेएम कामरा, नवाब खान, रामदेव ढाका, सुनीता सिडाना, पूनम इंदौरा, वीना इंदौरा, हेमंत रासरानिया, राहुल स्वामी, प्रवीण यादव सहित काफी संख्या में युवाओं और महिलाओं की उपस्थिति रही। शहरी क्षेत्र में भी कांग्रेस-इंडिया गठबंधन के प्रति लोगों में उत्साह नजर आया।
ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का मुआवजा दे सरकार : इंदौरा
श्रीगंगानगर: जिले के अनेक इलाकों में ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा ने की है। जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा, श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस विधायक रूपेंद्र सिंह कुन्नर ‘रूबी’ तथा जिला परिषद डायरेक्टर रिछपाल रोझ ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग राज्य सरकार से की है। बीती रात श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। इंदौरा ने ओलावृष्टि प्रभावित कई क्षेत्रों का मौके पर जाकर जायजा लिया और मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर सर्वे करवाने की मांग की है, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके। गांव रतनपुरा, रिड़मलसर, 69 एलएनपी, 56 एलएनपी में फसलों का मुआयना करने पर उन्होंने देखा कि सरसों, जो, गेहूं सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है।
पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ ने कांग्रेस की जीत का किया दावा
श्रीगंगानगर: पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार गौड़ ने एक बयान में कहा है कि भाजपा की दमनकारी और तानाशाही के कारण आम जनता त्रस्त है और अब मौका है जब वह भाजपा को हराकर इसका जवाब देगी।
श्री गौड़ ने कहा कि श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से जुटकर अपने प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा को विजयी बनाने में लगे हुए हैं। और निश्चित रूप से गंगानगर हनुमानगढ़ लोकसभा चुनाव में जनता ने इस बार कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा को विजय बना लोकसभा में भेजने का मन बना लिया है
