Header Ads Widget


 

राज्यपाल कलराज मिश्रा से पूर्व मंत्री रवि सेतिया ने की शिष्टाचार भेंट

दूषित काले जहरीले पानी की समस्या से निजात दिलाने सहित ज्वलंत समस्याओं से करवाया अवगत
श्रीगंगानगर : राजस्थान पंजाबी भाषा अकादमी के अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री राजस्थान सरकार रवि सेतिया ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की। जयपुर स्थित राज्यपाल निवास पर हुई मुलाकात में पूर्व राज्य मंत्री रवि सेतिया ने सर्वप्रथम राज्यपाल कलराज मिश्र को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन-सम्मान किया। इस मौके पर विकसित भारत तथा विकसित राजस्थान संकल्प पर चर्चा हुई तथा उन्होंने देश तथा राज्य के सर्वांगीण उत्थान में राज्यपाल को अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का विश्वास दिलाया। चर्चा के दौरान रवि सेतिया ने राज्यपाल को श्रीगंगानगर जिले के किसानों की ज्वलंत समस्याओं से अवगत करवाते हुए पंजाब से आ रहे जहरीले काले दूषित पानी की विकराल समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि इससे क्षेत्रवासी कैंसर रोग से पीड़ित हो रहे हैं, इसलिए इस समस्या का निराकरण करके श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ सहित लगभग 10 जिलों के करोड़ों लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। इसके साथ-साथ श्रीगंगानगर जिले के किसानों को पूरा सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने तथा श्रीगंगानगर में हवाई पट्टी पुन: शुरू करने आदि ज्वलंत समस्याएं भी प्रमुखता से उठाई