Header Ads Widget


 

जिला कांग्रेस सेवादल ने श्रीगंगानगर जिले में स्टार प्रचारक एवं विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए


श्रीगंगानगर: जिला कांग्रेस सेवादल ने श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान को गति प्रदान करते हुए स्टार प्रचारक एवं विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की है। जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अजय चड्ढा ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा राजस्थान प्रदेश सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले में स्टार प्रचारक एवं जिले की सभी 5 विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा घोषित सूची में जिलाध्यक्ष अजय चड्ढा, अर्जुन राजपाल, पवन पटोदिया, भीमराज ढुंढाड़ा, इंद्राज शर्मा एवं मनोज शर्मा को स्टार प्रचारक बनाया गया है। इसी प्रकार श्रीगंगानगर विधानसभा में देहात प्रभारी कुलविन्द्र सिंह व संत लाल एवं नगर प्रभारी बंटी राठौड़, करणपुर विधानसभा में नगर प्रभारी पवन गौड़ व देहात प्रभारी बबलू झोरड़, सादुलशहर विधानसभा में देहात प्रभारी चंद्रभान शर्मा व नगर प्रभारी ग्यारसी लाल सिंगला, रायसिंहनगर विधानसभा में देहात प्रभारी मोहनलाल व नगर प्रभारी हंसराज नायक तथा सूरतगढ़ विधानसभा में देहात प्रभारी धन्ना स्वामी व नगर प्रभारी रिड़मल सिंह  चौहान को नियुक्त किया गया है।  
जिलाध्यक्ष अजय चड्ढा ने बताया कि लोकसभा स्टार प्रचारक श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के समर्थन में जिलेभर में सक्रियतापूर्वक प्रचार करेंगे। इसके साथ-साथ स्टार प्रचारकों द्वारा विधानसभा स्तर पर विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक की जाएगी। विधानसभा प्रभारी प्रत्येक बूथ पर 10-10 समर्पित कार्यकर्ताओं की सूची एवं अपनी विधानसभा में किए गए प्रचार की रिपोर्ट तैयार करके स्टार प्रचारकों को सौंपेगे। इस रिपोर्ट को जिलाध्यक्ष अजय चड्ढा द्वारा प्रदेश कार्यालय को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के पक्ष में प्रत्येक वर्ग में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है तथा उन्हें मिल रहे अपार जनसमर्थन से कांग्रेस प्रत्याशी की एकतरफा जीत निश्चित है।