राष्ट्र विरोधी ताकतों का ठिकाना अब जेल :- डॉ जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित
देश की राष्ट्र विरोधी ताकतों का ठिकाना अब जेल में है। यह नया भारत है और इस नए भारत की रचना देश के युवाओं ने की है। श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार भारत को जिंदा रखने वाली सरकार है। यह वक्तव्य आज भाजपा बीकानेर संभाग सह प्रभारी डॉ जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित ने भाजपा जिला कार्यालय में भाजयुमो के युवा चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही । इस अवसर पर युवाओं ने अबकी बार 400 पार की हुंकार भरी। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ राजपुरोहित ने कहा कि इस कालखंड में जन्म लेना हम सब का सौभाग्य है। देश के नौजवानों के दम पर आज भारत में एक नये युग का सूत्रपात हुआ है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद हम सब ने जाना कि लोकतंत्र की ताकत क्या होती है, वोट की ताकत क्या होती है, एक प्रधानमंत्री की ताकत क्या होती है ? उन्होंने कहा कि वह अमेरिका जो कभी हमें आंखें दिखाता था, आज भारत के प्रधानमंत्री को बुलाने और उसकी मेहमाननवाजी करने के लिए आतुर रहता है। 2014 में भाजपा की विजय भारत के एक नए सूरज का उदय था। श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने भारत में राम मंदिर का निर्माण होते देखा, जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त होते देखी, पाकिस्तान के विरुद्ध सर्जिकल स्ट्राइक होते देखी और यह सारे काम युवाओं के दम पर श्री नरेंद्र मोदी जी ने किये । कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि ये वही कांग्रेस और उनके नेता हैं जिन्होंने भारत माता को डायन तक कहा। डॉ राजपुरोहित ने कहा कि कांग्रेस ने देश के युवाओं को कुंठित करने का काम किया । आज इस युवा चौपाल के माध्यम से हम सब यह प्रण लेकर के जाएंगे की श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार इस देश का प्रधानमंत्री बनाना है। युवा चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने कहा कि आप सब युवाओं के लिए यह हर्ष का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने गंगानगर की बेटी के रूप में एक युवा को सांसद पद का उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि आपके लिए यह भी खुशी की बात है की प्रियंका बैलान मेघवाल ने अपने राजनीतिक जीवन का प्रारंभ युवा मोर्चा से ही किया था। बैठक को भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री मनोहर पंवार भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी भाजयुमो लोकसभा संयोजक निशांत पारीक जसकरण सरां राहुल सहारण अमरसिंह मंडा अमन सहारण रजत स्वामी वैभव भारती सहित सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पहले आज दिन भर भाजपा जिला कार्यालय में बैठकों का दौर चला। बीकानेर संभाग सह प्रभारी डॉ जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित और जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने जिले के प्रमुख पदाधिकारीयों मीडिया सोशल मीडिया और आईटी की बैठकों को संबोधित किया । इस अवसर पर बैठकों में उपस्थित पदाधिकारियों को उपस्थित नेताओं ने लोकसभा चुनाव में उनके दायित्व और चुनाव में उनकी भूमिका के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
