Header Ads Widget


 

श्रीकरणपुर क्षेत्र के गांवों में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा ने किया जनसंवाद


- विधायक कुन्नर सहित अनेक किसान नेता रहे साथ
श्रीगंगानगर, 29 मार्च 2024: लोकसभा चुनाव में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कांग्रेस नेता कुलदीप इंदौरा ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सघन जनसम्पर्क किया। इस दौरान शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी कांग्रेस-इंडिया गठबंधन के प्रति प्रत्येक वर्ग के मतदाताओं में उत्साह नजर आया। क्षेत्र की जनता ने कुलदीप इंदौरा का हौसला बढ़ाया तथा स्नेह बरसाते हुए जीत का आशीर्वाद प्रदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के समर्थन में कांग्रेस व माकपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में किसान नेताओं ने फूसेवाला, धनूर, मुकन, जोरावरसिंहपुर, मानकसर, 42 एफ, 48 जीजी, केसरीसिंहपुर व श्रीकरणपुर क्षेत्र में जनसंवाद किया। इस दौरान कमीनपुरा, 25 एफ, अरायण, 2 डब्ल्यू, मलकाना कलां, खुर्द, मोहलां, 7 एस कीकरवाली, 8 वी, 2 एक्स, दलपतसिंहपुरा, 3 ओ, 14 एस, नग्गी, 42 एच, मोड़ां, 10 ओ, रूपनगर, 15 ओ, 3 एफए माझीवाला, 51 एफ, 2 एफए, 56 एफ, मोटासर खूनी, 14 एफएफ, बड़ोपल, 52 जीजी, खरलां, धरिंगांवाली आदि क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रमों में शामिल हुए।
इस मौके पर उनके साथ युवा कांग्रेसी विधायक रूपेन्द्रसिंह कुन्नर ‘रूबी’, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलकरणसिंह बराड़, वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा, श्याम वर्मा, वीना इंदौरा, उपजिला प्रमुख सुदेश मोर, पंचायत समिति प्रधान गोमती देवी, उपप्रधान अवतार सिंह, पूर्व प्रधान ज्ञानी गुरदित्ता सिंह, पालिका के पूर्व चेयरमैन राजकुमार, शेराराम बागड़ी, रामकुमार जान्दू, ओंकारसिंह, यूथ कांग्रेसी साहिल बंगाली, रणजीत लाला, पार्षद सोनू, सोहनलाल नायक, हरबंससिंह मट्टू, देवेन्द्रसिंह मट्टू, डायरेक्टर मंगलसिंह बसरा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
फूसेवाला में जनसंवाद सभा का आयोजन किया गया। इसमें कमीनपुरा, 24 एफ, अरायण सहित आसपास के गांव-ढाणियों के लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में सरपंच सुखबीरसिंह, पंचायत समिति डायरेक्टर जयपाल नंदीवाल, सरपंच अमरवीरसिंह 25 एफ गुलाबेवाला, सरपंच प्रभजोतसिंह साहिबसिंहवाला, पूर्व सरपंच नायबसिंह, पूर्व डायरेक्टर कालूराम, निर्मलसिंह, जीतसिंह 26 एफ, दारासिंह 26 एफ, पृथ्वीसिंह, अजायबसिंह 26 एफ, पूर्व डायरेक्टर गुरप्रीतसिंह, सुखदीपसिंह 26 एफ, सुरेन्द्र लुहानीवाल, सन्दीप लुहानीवाल पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, जगदीश लुहानीवाल, वार्ड पंच राकेश कुमार, पिन्दरसिंह फूलेवाला, बलजीतसिंह, जगजीतहिसंह, चरणजीतसिंह, पवन कुमार अध्यक्ष फूसेवाला, जगतेवाला से अमरजीतसिंह, बलवीरसिंह, बनवारीलाल, कृष्णलाल 6 एम, मनजीतसिंह 25 एफ, मेजर सिंह आदि उपस्थित रहे। कुलदीप इंदौरा ने किसानों, ग्रामीणों और व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान सहित हर वर्ग परेशान है। दबाव की राजनीति का खेल चल रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस को वोट देने का आह्वान किया।
केसरीसिंहपुर में आयोजित जनसंवाद के दौरान नगरपालिका चेयरमैन जवाहरलाल अग्रवाल, उपजिला प्रमुख सुदेश मोर, का. सोहनसिंह मंडेर, शालू चुघ, रामकुमार जांदू, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष परमात्मा सिंह, पार्षद कुलराजसिंह बराड़, मुकेश गोयल, मेवासिंह, लखवीरसिंह, गुरविन्द्रसिंह, गुरमीतसिंह, राजासिंह, कुलविन्द्रसिंह, बलविन्द्रसिंह, काकासिंह मलकाना खुर्द, पूर्व पार्षद अशोक गर्ग सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। इस आयोजन में केसरीसिंहपुर के साथ-साथ 2 डब्ल्यू, मलकाना कलां, खुर्द, मोहलां, सात एस कीकरवाली व आसपास क्षेत्र के लोग शामिल हुए।
इसी कड़ी में धनूर में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच अजायब सिंह, डायरेक्टर नानक सिंह, डायरेक्टर मीरा, पूर्व डायरेक्टर शोभासिंह, उपसरपंच रामेश्वरी देवी, जिला महासचिव डॉ. इन्द्र वर्मा, पूर्व सरपंच सोहनसिंह, उपसपंच कुलविन्द्र सिंह बराड़, पवन बवेजा, बंतासिंह बड़वाल, पूर्व डायरेक्टर दलीप सिंह, सुखपाल सिंह बराड़, सतपाल सिंह मान, जीवनजीत सिंह, राजसिंह बराड़ मलकाना, पूर्व सरपंच नायबसिंह, कुलविन्द्रसिंह बराड़ सहित 8 वी, 2 एक्स तथा आसपास के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।
तत्पश्चात् रामगढ़ संघर में कार्यक्रम हुआ, जिसमें विक्रमजीत, तरसेमसिंह, जगसीर सिंह, वकील सिंह, हरबंस सिंह, गुरमीत सिंह, गुरसेवक सिंह, यादविन्द्रसिंह, जसवीर सिंह, रोशनसिंह सहित 3 ओ, दलपतसिंहपुर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। कुलदीप इंदौरा को क्षेत्रवासियों ने विश्वास दिलाया कि वह उनके साथ हैं।
इसी श्रृंखला में श्रीकरणपुर क्षेत्र में कार्यक्रम हुआ, जिसमें 14 एस, नग्गी, 42 एच, मोड़ा, 10 ओ, रूपनगर, 15 ओ व आसपास के लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा का जोरदार स्वागत किया। विधायक रूपेन्द्रसिंह कुन्नर ‘रूबी’, पंचायत प्रधान गोमती देवी, उपप्रधान अवतार सिंह, पूर्व प्रधान अमृतपाल कौर, पूर्व प्रधान विजय कुमार, पूर्व पालिका चेयरमैन राजकुमार, किशनलाल रस्सेवट नगर अध्यक्ष, राजकुमार मोहनपुरिया, प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी प्रकोष्ठ श्याम वर्मा, हरदीपसिंह सीपीएम, श्रीमती कृष्णा ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल, आशा रानी उपाध्यक्ष सेवादल, प्रवीण खटीक समाज के अध्यक्ष, शेराराम बागड़ी अध्यक्ष धानका समाज सहित पूर्व सरपंच, पंच, डायरेक्टर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।