श्रीकरणपुर में चुनाव कार्यालय उद्घाटन अवसर पर बड़ी सभा
श्रीगंगानगर। भाजपा की उम्मीदवार श्रीमती प्रियंका बैलान मेघवाल ने कहा है कि केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार मिलकर इस इलाके में बढ़ते नशे के प्रचलन को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। युवा पीढ़ी नशे की गर्त में जा रही है।युवा पीढ़ी को नशों से दूर कर खेलों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।इलाके के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी। श्रीमती प्रियंका बेलन ने आज अपने चुनावी अभियान के सीमावर्ती श्रीकरनपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए आज यह बात कही। उन्होंने कांग्रेस को आडे हाथों लिया कि अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार के समय इस इलाके के किसानों की सुध नहीं ली गई। किसान सिंचाई पानी के लिए तरसते रहे। नशा तस्करों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। आज केसरीसिंहपुर पहुंचने पर श्रीमती प्रियंका का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। कस्बे के मुख्य मार्ग पर रोड शो में जन सैलाब उमड आया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सरकारी सचेतक डॉ. ओपी महेंद्रा,नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र रस्सेवट,ललित प्रसाद शर्मा,सोमनाथ शर्मा, विक्रमसिंह, उत्तमसिंह राठौड़,सोहनसिंह, हैप्पी बजाज तथा कृष्ण आदि बड़ी संख्या में भाजपा नेता पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। लोगों ने खुला समर्थन देखकर भाजपा प्रत्याशी का हौसला बढ़ाया। दोपहर बाद श्रीकथनपुर में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किए जाने के मौके पर अंबेडकर पार्क में एक बड़ी सभा आयोजित की गई। सभा में भाजपा के जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटी,जिला महामंत्री प्रदीप धैरड, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक गरुड़ा, पार्षद विनोद रैगर,ओमप्रकाश डाबला,डॉ. पन्नालाल, भगवान दास मेघवाल, मंडी समिति प्रधान गोपाल,विमला देवी, बर्फीदेवी,सीता देवी आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान अनेक लोगों ने भाजपा में शामिल होते हुए प्रियंका बैलान का समर्थन करने की घोषणा की। श्रीकानपुर विधानसभा क्षेत्र चक 2- एफ मुकुन में शीशपाल भाटी, प्रेम खिलेरी, लालचंद करीर,जयदीप, प्रकाश शर्मा और सुमन बिश्नोई आदि बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया। गांव रेडेवाला में ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष सरदूलसिंह की अगुवाई में आयोजित चुनावी सभा में प्रियंका बेलन को कैलों से तोला गया। पूर्व सरपंच गुरदीपसिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरजीत सिंह, उप सरपंच हरदीपसिंह,सह संयोजक खेल प्रकोष्ठ जसकरणसिंह, बूथ अध्यक्ष लखविंदरसिंह, परमजीतसिंह, छिंद्रपाल और वकील सिंह आदि उपस्थित रहे। गांव बुर्जवाला में गुरमेलसिंह,जगजीतसिंह, सुखदेवसिंह तथा अंग्रेजसिंह की अगुवाई में लोगों ने भाजपा प्रत्याशी का स्वागत करते हुए उनके प्रति समर्थन व्यक्त किया।माझीवाला में ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष भंवरलाल बिश्नोई के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया गया। इस मौके पर सुखदेवसिंह रमाना, पूर्व सरपंच भादरराम,इंद्र गोदारा, अमृतपालसिंह मंगाराम और बनवारी लाल आदि गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। मलकाना खुर्द में भाजपा प्रत्याशी का स्वागत और समर्थन करने वालों में सरपंच जसकरणसिंह, बलविंदरसिंहस बलजिंदरसिंह,लखविंदरसिंह राजेंद्रसिंह, फुलेलसिंह सरां, मक्खनसिंह धर्मपाल और नाजरसिंह आदि शामिल रहे। चक 3 वी और चक 6-वी धनूर में प्रियंका ने चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इन सभाओं में सरपंच सतपालसिंह, प्रकाशसिंह,बलविंदरसिंह,हरदीपसिंह, अमृतपालसिंह महामंत्री देहात मंडल, पूर्व सरपंच गुरुदर्शनसिंह, कुशाल गजरा,गुरदास संधू, डॉ. ओमप्रकाश तथा रिंकू गजरा आदि उपस्थित रहे।चक 14 एस माझीवाला में ग्राम सेवा सहकारी समिति के डायरेक्टर मेजरसिंह, सरपंच लखविंदरसिंह, सुरजीतसिंह,गुरदीपसिंह, बलदेवसिंह और सुखदेव सिंह की अगुवाई में काफी संख्या में लोगों ने प्रियंका बैलान का जोरदार स्वागत किया। उनका फूल मालाओं से लाद दिया। चक 12-एच मोहल्ला में पूर्व सरपंच हरमेश कुमार, सुखपालसिंह और हरजिंदरसिंह तथा गांव फूसेवाला में कुलदीप लुहानीवाल, संजय लुहानीवाल और सुरेंद्र लुहानीवाल की अगुवाई में श्रीमती प्रियंका बैलान ने घर कर जाकर जनसंपर्क किया तथा वोट देने की अपील की। प्रियंका बैलान का चुनाव प्रचार अभियान निरंतर तेजी पकड़ता जा रहा है। वे अपने काफिले के साथ धुआंधार जनसंपर्क करने में लगी हैं।
