सीमा इंदौरा सहित अन्य नेताओं घायलों से पूछी कुशलक्षेम हॉस्पिटल प्रशासन से शीघ्र समुचित इलाज का किया आग्रह
श्रीगंगानगर:पदमपुर-बींझबायला सड़क मार्ग के पास बस हादसे में घायल हुए लोगों का हाल-चाल जानने के लिए सीमा इंदौरा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित जिला अस्पताल पहुंची । घायलों को तुरंत प्रभाव से बेहतर इलाज मिल सके, इसके लिए कांग्रेस नेताओं के शिष्टमंडल ने जिला अस्पताल में डॉक्टरों से जानकारी ली और शीघ्र इलाज का आग्रह किया तथा घायलों की कुशलक्षेम पूछी।
लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा इंदौरा, नगर परिषद की पूर्व सभापति मनिंदर कौर नंदा, कांग्रेस महासचिव श्यामलाल शेखावाटी, डॉ. बलदेव बवेजा, नरेश सेतिया, मनोज भिड़ासरा, रामू भुजियावाला, जसवीर सिंह, भीमराज डाबी सहित अन्य जनों ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। उल्लेखनीय की बस में राधा स्वामी सत्संग ब्यास डेरा के सेवादार सवार थे। बस हादसे में लगभग नौ लोगों को श्रीगंगानगर जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। इसमें ज्यादातर केसरीसिंहपुर क्षेत्र के निवासी हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है।
