पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन
श्रीगंगानगर: पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अभिनंदन किया गया। सूरतगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, पूर्व मंत्री ओ.पी. महेन्द्रा, विधायक जयदीप बिहाणी, ओ.पी. कालवा अध्यक्ष नगर पालिका सूरतगढ़, पवन मीणा, महेंद्र धत्तरवाल सहित पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मान किया।
जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने कहा कि पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का संघर्ष अंतत: रंग लाया तथा इससे श्रीगंगानगर जिले की जनता को भारी फायदा मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ पूरी होने से आमजन को महंगाई से राहत मिलने के साथ-साथ पेट्रोल पंप संचालकों को भी बड़ी राहत मिली है तथा अब सीमावर्ती जिले के पेट्रोल पंप बंद होने से बच सकेंगे।
