कांग्रेस समेत दूसरे दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी, प्रियंका मेघवाल दिनों-दिन हुई मजबूत
श्रीगंगानगर, कांग्रेस समेत दूसरे राजनीतिक दलों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला आज भी भाजपा उम्मीदवार प्रियंका बैलान मेघवाल के जनसंपर्क अभियान के दौरान जारी रहा। सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव सरदारगढ़ में आज प्रियंका के समर्थन में एक बड़ी और सफल सभा आयोजित की गई। इस सभा में मदनगोपाल, विजय, आदराण वर्मा, मांगीलाल वर्मा, भागीरथ वर्मा और सीमासिंह आदि कांग्रेसजनों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते हुए प्रियंका बैलान को विजयी बनाने में दिन रात सहयोग प्रदान करने का वायदा किया।सभा में एडवोकेट दादू खां जोइया, मोहम्मद अली पूर्व डायरेक्टर फूलसिंह बीका, विजय मुंजाल, केवलकृष्ण जग्गा, मानसिंह बीका, पूर्व सरपंच मदनलाल, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूर्व विधायक रामप्रताप कासनिया, सूरतगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा, पूर्व अध्यक्ष काजल छाबड़ा, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रजनी मोदी और पूजा छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा उपस्थित रहे। सभी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने वालों का जोरदार स्वागत किया। इसी प्रकार गांव पालीवाला में प्रियंका के समर्थन में आयोजित सभा में कांग्रेस नेता विनोद देवर्ज भी भाजपा में शामिल हो गए। गांव मानेवाला में बीजेपी बूथ अध्यक्ष राकेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सरपंच कृष्णलाल, कुलदीपसिंह खालसा, भजनलाल अध्यक्ष, भजनलाल कंबोज, मांगीलाल धारनिया, बाबा आत्माराम, सुखदेवसिंह पूर्व सरपंच, संदीप उप सरपंच, ओमप्रकाश कंबोज तथा देसराज कंबोज आदि गांव के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।यहां भी ग्रामीणों ने भाजपा के प्रति पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए प्रियंका बैलान को सफल बनाने का वायदा किया।निरवाना गांव में सरपंच रामकुमार धोयल द्वारा आयोजित जनसभा में लालचंद जाखड़, नत्थूराम गोदारा, ठाकुरराम गोयल, भजनसिंह और बग्गा सिंह आदि ने प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। घमंडियां गांव में पवन वाल्मीकि, प्रेमचंद,भूपराम, प्रेम कुमार आदि अनेक लोग भाजपा से नए जुड़े। इन लोगों ने भी भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा नीतियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए प्रियंका बैलान को समर्थन दिया। गांव सरदारपुरा बीका में भाजपा देहात मंडल, महामंत्री युवा मोर्चा के धर्मपाल भांभू द्वारा आयोजित सभा में सरपंच पति संतकुमार,भागीरथ खीचड़, ओमप्रकाश थापर, विष्णु, इंद्राज भांभू, मोतीराम, पूर्व पंच, कुलवंतसिंह आदि ग्रामीणों ने भाजपा उम्मीदवार का खुले हृदय से स्वागत किया।उन के प्रति समर्थन व्यक्त किया। गांव लिखमीसर में भी एक बड़ी सभा प्रियंका के समर्थन में हुई, जिसमें अंबेडकर युवा संघ के अनेक पदाधिकारी शामिल हुए। प्रियंका ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इस मौके पर युवा संघ के प्रेम,राजू, प्रतीश, शीशपाल,मनोहर लाल खीचड़, सरपंच अंजू भादू,उप सरपंच पति उदाराम और भीमराज आदि उपस्थित रहे। गांव संघर में आयोजित सभा में पूर्व विधायक रामप्रताप कासनिया और अशोक नागपाल की मौजूदगी में उपस्थित ग्रामीणों ने प्रियंका को खुला समर्थन देने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व सरपंच किरण कुमार जग्गा, सूरतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा, हंसराज मूंड, गणेशाराम सुथार, बूथ अध्यक्ष हंसराज जाखड़, दिलीपसिंह जांदू,पूर्व सरपंच भजनलाल जलंधरा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।गांव खरलिया में प्रियंका ने ग्रामीणों को संबोधित किया। ग्रामीणों की ओर से सिरोपा भेंट कर प्रियंका का सम्मान किया गया। सरपंच मलकीतसिंह, डॉ. प्रेम कुमार,गोलूवाला मंडल अध्यक्ष गुरमीत सिंह आदि भाजपाई मौजूद रहे। चक 16 पीबीएन में प्रियंका बैलाने डेरा इकोत्री साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। संगतनगर में संत बाबा लालदास द्वारा सिरोपा भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
