श्रीगंगानगर: इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के लिए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी के नेतृत्व में आज शाम बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने काफिले के रूप में पुरानी आबादी में डोर टू डोर जाकर जनसमर्थन जुटाया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता भीमराज डाबी, कुलदीप गोदारा, पूर्व पार्षद सुनीता इंदौरा, जिला महासचिव नमिता सेठी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई, संतोष गहलोत, मंजू बागड़ी,मनोज भिडासरा,धर्मपाल झौरड टोनी धींगडा, रज्जाक अली नकवी, डॉ बलदेव बवेजा, मानकचंद शर्मा, मुकेश मिड्ढा, कश्मीरीलाल इंदौरा, राजलखबीरसिंह गब्बी, पूर्व सरपंच अर्जुन राजपाल, हिमांशु सिसोदिया, शंकर असवाल, सुरजीत फगोडिया तथा सुखराम जोइया आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने पुरानी आबादी में माइक्रोवेव टावर के पास लेबर कॉलोनी,ताराचंद वाटिका, सब्जी मंडी और धींगडा पार्क एरिया में डोर टू डोर जाकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के पैंपलेट वितरित किए। वहीं कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत घोषित 25 गारंटियों के कार्ड भी वितरित किये। जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी ने बताया कि लोगों में कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों तथा जारी न्याय पत्र के प्रति उत्साह तथा उत्सुकता है। लोगों ने आगामी 19 अप्रैल को कांग्रेस के चुनाव निशान हाथ का बटन दबाकर कुलदीप इंदौरा को अधिक से अधिक मतों से जीत दिलवाने का आश्वासन दिया है।अंकुर मगलानी ने दावा किया है कि श्री इंदौरा भारी मतों से जीत हासिल करेंगे और एक नया रिकॉर्ड काम करेंगे। उन्होंने समस्त लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों से एकजुट होकर पार्टी का प्रचार प्रसार करने तथा आने वाले दिनों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के शीर्ष नेताओं की होने वाली चुनावी रैलियां में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।