संविधान विरोधी भाजपा सरकार लोकतांत्रिक ढांचा तोड़ने की कर रही है कुचेष्टा, सफल नहीं होने देंगे- चांवरिया
जनवरी। राजस्थान अनुसूचित जाति विभाग के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर चांवरिया ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के संविधान से छेड़छाड़ कर लोकतांत्रिक ढांचा तोड़ने की कोशिश कर रही है, जिसे कांग्रेस कभी भी सफल नहीं होने देगी। श्री चांवरिया आज जिला कांग्रेस कमेटी में संविधान रक्षक सम्मेलन में संबोधित में कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने 26 नवंबर से देशव्यापी संविधान रक्षक अभियान आरंभ किया है,जिससे बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की कोशिश है कि देश के अनुसूचित जाति, जनजाति, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को समानता का अधिकार नहीं मिले। इसीलिए सरकार इन वर्गों के दबाने और कुचलने का प्रयास कर रही है। इसी नियत से संविधान से छेड़छाड़ की जा रही है। सरकार की यह भी कोशिश है कि लोकतांत्रिक ढांचा तहस-नस कर दिया जाए ताकि कोई भी सरकार के खिलाफ ना तो आवाज उठाए और ना ही सरकार से सवाल करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की इस सोच को कभी भी अमलीजामा नहीं पहनाने देगी।देश को संगठित रखना और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए कांग्रेस ने आजादी से पहले भी संघर्ष किया है और मौजूदा वक्त में भी सरकार की संविधान विरोधी साजिश और सोच से आजादी दिलाने की मुहिम जारी रखेगी। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी ने उपस्थित कांग्रेस जनों से आह्वान किया कि 26 नवंबर के नई दिल्ली सम्मेलन में लॉन्च किए गए संविधान रक्षक ऐप से अधिक से अधिक संख्या में जुड़े। इसका अधिक से अधिक लोगों में प्रचार करें ताकि लोगों को पता चले कि सरकार कैसे संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है। इसका हर स्तर पर विरोध करने का भी उन्होंने आह्वान किया। श्री मगलानी ने बताया कि जिले में पिछले कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है। इस मजबूती को आगे भी जारी रखने की उन्होंने रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने आगामी स्थानीय निकाय के चुनाव के मध्यनजर बूथ मैनेजमेंट पर भी जोर दिया। सम्मेलन में जसविंदरसिंह धालीवाल ने कहा कि केंद्र की मौजूदा भाजपा सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी जैसी सोच रखती है। इस सोच को नेस्तनाबूत करने के लिए हर वर्ग के लोगों को आगे आना होगा। नहीं तो देश में अराजकता, अनपढ़ता और असमानता के वैसे हालात पैदा हो जाएंगे जैसे अंग्रेजी राज में थे। सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विंग के नेशनल को-ऑर्डिनेटर राजेंद्र सोनी ने सभी पुराने कांग्रेस जनों को साथ लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। संगठन महामंत्री श्यामलाल शेखावटी ने कार्यकर्ताओं में निष्ठा व समर्पण भाव को बढाने सुझाव देते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिनको पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया गया है, उनको किसी भी सूरत में वापस पार्टी में नहीं लिया जाए। जिला परिषद डायरेक्टर दूलाराम इंदलिया ने प्रदेश की भाजपा सरकार ने किस तरह से संविधान को ताक पर रखा है,इसका उदाहरण देते बताया कि श्रीगंगानगर में जिला प्रमुख का चुनाव 7 महीने से नहीं करवाया जा रहा। जिला परिषद में कांग्रेस का बहुमत है। भाजपा के पास सिर्फ दो सीटें हैं। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष करण सहारण ने कहा कि युवा वर्ग पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है। संविधान रक्षा की लड़ाई में युवा हमेशा आगे रहेंगे।डॉ रामप्रकाश नायक और जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल झोरड ने भी विचार व्यक्त किए। कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राजेश नागर और कार्यक्रम संयोजक कश्मीरीलाल इंदौरा में भी विचार रखते हुए कहा कि भाजपा की दलित विरोधी सोच को कभी भी आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। दलित वर्ग के लोगों को जागृत किया जाएगा। सम्मेलन में संविधान रक्षक अप के फोल्डर का विमोचन किया गया। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चांवरिया, जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी, संगठन महामंत्री श्यामलाल शेखावाटी, करण सहारण,जसविंदरसिंह धालीवाल, कश्मीरी लाल इंदौरा, राजेश नागर, राजेंद्र सोनी और वर्किंग कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री वीना इंदौरा का शाल ओढाकर सम्मान किया गया। सम्मेलन में श्याम पुनियानी रोशन चौहान, चिमन खन्ना, सोहनलाल नायक, अशोक डागला, राजकुमार सोलंकी, मदनलाल भाटिया, उतमाराम नायक, मनोज कुमार भिडासरा, राजू खोखर मौजपुरा, संदीपसिंह, जगदीशसिंह रंधावा, एडवोकेट अजय कुमार, अजय गौड, विनोद चोपड़ा, प्रभुदयाल इंदौरा, चंद्रभान, धनराज ढालिया, डॉ. बलदेव बवेजा, सुरेश खटक, जतिन इंदौरा, अभिषेक इंदौरा, सन्नी इंदौरा, राकेश, आकाश नागर,मनीष इंदौरा,अजय इंदौरा,आजाद खान, नरेंद्र, अर्जुन, आरसी कुक्कू, रामेश्वरी देवी, हरनेकसिंह चंदी, हिमांशु सिसोदिया और देवेंद्रसिंह मट्टू आदि शामिल हुए।सभी ने संविधान रक्षा की शपथ ली।वीना इंदौरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सोहन नायक ने किया।